1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: नेट्स में दिखा रोहित शर्मा का जलवा, अफगानिस्तान सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना

IND vs AFG: नेट्स में दिखा रोहित शर्मा का जलवा, अफगानिस्तान सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jun 11, 2026 08:01 am IST,  Updated : Jun 11, 2026 08:01 am IST

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से पहले भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन में रोहित शर्मा ने जमकर बल्लेबाजी की। इस दौरान सभी की निगाहें रोहित पर टिकी रहीं।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AP

मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में 10 जून को भारतीय टीम का अभ्यास सत्र शुरू हुआ। इस दौरान सभी की निगाहें रोहित शर्मा पर टिकी रहीं। लंबे समय बाद रोहित नेट्स में बल्लेबाजी करने उतरे। अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से पहले रोहित ने जमकर पसीना बहाया और अपनी तैयारी का दम भी दिखाया।

रोहित ने जमकर की प्रैक्टिस

भारतीय टीम के कैंप में इस बार कई युवा चेहरे मौजूद हैं। नए T20 कप्तान श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ी भी प्रैक्टिस में जुटे थे, लेकिन रोहित शर्मा ने सभी का ध्यान खींच लिया। हाल के दिनों में उनकी फिटनेस को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थीं, ऐसे में मोहाली में उनकी वापसी ने तमाम सवालों पर विराम लगा दिया।

PTI के मुताबिक, प्रैक्टिस से पहले रोहित ने स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रूक्स के साथ फिटनेस ड्रिल्स कीं। उन्होंने हल्की रनिंग और शटल एक्सरसाइज कीं, जिसमें ईशान किशन भी उनके साथ नजर आए। करीब पांच सेट पूरे करने के बाद भी रोहित पूरी तरह सहज दिखे और उनके शरीर में किसी तरह की परेशानी दिखाई नहीं दी।

नितीश रेड्डी ने किया LBW आउट

इसके बाद जब रोहित बल्लेबाजी के लिए नेट्स में पहुंचे तो माहौल पूरी तरह बदल गया। तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के खिलाफ उन्होंने लंबे समय तक अभ्यास किया। शुरुआत में उनका बल्ला थोड़ा शांत नजर आया। नितीश कुमार रेड्डी की इन-कटर गेंद पर वह LBW भी हुए, जबकि कुछ गेंदों पर टाइमिंग भी सही नहीं बैठी। हालांकि, जैसे-जैसे सेशन आगे बढ़ा, रोहित पुरानी लय में लौटते दिखाई दिए। उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की और जल्दबाजी में बड़े शॉट खेलने से बचते रहे। धीरे-धीरे उन्होंने गियर बदला और फिर कुछ बड़े स्ट्रोक भी लगाए। रोहित का पूरा फोकस अपनी लय और आत्मविश्वास वापस पाने पर नजर आया। उनके हावभाव से साफ महसूस हो रहा था कि वह अफगानिस्तान सीरीज के लिए खुद को पूरी तरह तैयार कर रहे हैं। अब रोहित 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज में खेलते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:

ODI वर्ल्ड कप 2027 में दिखेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? आर अश्विन ने बताई पूरी सच्चाई

IND vs AFG: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगान टीम में हुई 23 साल के गेंदबाज की एंट्री, टेस्ट में लिए थे 6 विकेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल