1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC फाइनल से पहले रोहित शर्मा ने की खिलाड़ियों की तारीफ, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला

WTC फाइनल से पहले रोहित शर्मा ने की खिलाड़ियों की तारीफ, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : May 25, 2023 02:12 pm IST,  Updated : May 25, 2023 02:23 pm IST

WTC फाइनल के पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने खिलाड़ियों का तारीफ की है। उन्होंने फाइनल तक पहुंचने के प्लान के बारे में भी बताया।

Rohit Sharma, WTC Final- India TV Hindi
रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ Image Source : GETTY

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस मैच का आयोजन इंग्लैंड में किया जाएगा। भारत ने लगातार दूसरे सीजन भी इस मेगा इवेंट के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। पिछली बार भारत ने फाइनल मुकाबले तो विराट कोहली की कप्तानी में खेला था। वहीं इस साल टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने जा रही है। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड में अपनी तैयारियों को शुरू कर चुके हैं। जबकि कुछ आईपीएल खत्म होने के ठीक बाद इंग्लैंड के लिए रवान हो जाएंगे। रोहित शर्मा ने फाइनल मुकबाले के लिए टीम इंडिया के क्वालीफाई हो जाने पर कहा कि लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर उनकी टीम के खिलाड़ियों ने अपने जज्बे का शानदार नमूना पेश किया विशेषकर तब जबकि टीम 2021 में खिताबी मुकाबले में हार गई थी।

क्या बोले टीम इंडिया के कप्तान

बीसीसीआई की वेबसाइट पर जारी वीडियो में रोहित ने कहा कि साउथम्पटन में पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद हमने तुरंत ही एकजुट होकर अगले राउंड के लिए तैयारियां शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि उन्होंने इस राउंड में वास्तव में बहुत अच्छी क्रिकेट खेली। उनके सामने कई बार चुनौती पेश की गई और उससे पार पाने के लिए केवल कुछ खिलाड़ियों ने ही नहीं बल्कि सभी खिलाड़ियों ने शानदार जज्बा दिखाया। रोहित ने अपने साथी खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की जिन्होंने 2021 के फाइनल में न्यूजीलैंड से हारने की निराशा के बाद शानदार वापसी की। उन्होंने कहा कि यह दो साल का साइकिल है और इस दौरान उनकी टीम ने काफी टेस्ट मैच खेले। इस साइकिल में कई खिलाड़ी खेले। हर अवसर पर किसी खिलाड़ी ने जिम्मेदारी संभाली। वह उनसे जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे उन्होंने वैसा प्रदर्शन किया। 

भारत अगले डब्ल्यूटीसी फाइनल में अपने तीन प्रमुख खिलाड़ियों ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर के बिना उतरेगा। यह तीनों खिलाड़ी चोटिल हैं। पहले डब्ल्यूटीसी साइकिल में रोहित के अलावा पंत और अय्यर का औसत ही 40 रन प्रति पारी से ऊपर रहा जबकि उस दौर में बुमराह ने 10 मैचों में 45 विकेट लिए। लेकिन टीम इंडिया इन खिलाड़ियों के गैरमौजूदगी में और भी अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी और इस मैच को जीत 10 साल के आईसीसी ट्रॉफी के इंतजार को भी खत्म करना चाहेगी। 

WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, चेतेश्‍वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्‍य रहाणे, ईशान किशन, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्‍मद शमी, मोहम्‍मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट

(Inputs PTI)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल