1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक 3 भारतीय खिलाड़ी ही लगा पाए दोहरा शतक, ये घातक प्लेयर बाहर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक 3 भारतीय खिलाड़ी ही लगा पाए दोहरा शतक, ये घातक प्लेयर बाहर

 Written By: Govind Singh
 Published : Jun 06, 2023 11:26 pm IST,  Updated : Jun 07, 2023 06:20 am IST

WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सिर्फ तीन भारतीय बल्लेबाज ही दोहरे शतक लगा पाए हैं।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma And Virat Kohli Image Source : GETTY

WTC Final IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला  7 जून से लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर मुकाबला खेला जाएगा। WTC में ऑस्ट्रेलिया का ये पहला फाइनल मैच है। वहीं, टीम इंडिया का ये दूसरा फाइनल मुकाबला है। WTC 2021 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से शिकस्त दी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अब तक सिर्फ तीन भारतीय टीम ने दोहरे शतक लगाए हैं। इनमें एक स्टार खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर चल रहा है। 

1. विराट कोहली 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साल 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। तब उन्होंने 336 गेंदों में 254 रन बनाए थे, जिसमें 33 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनकी वजह से ही भारतीय टीम पहली पारी में 601 रनों का बड़ा स्कोर बना पाई। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 275 रन और दूसरी पारी में 189 रन बनाए। इसी वजह से अफ्रीकन टीम को पारी और 137 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पुणे के मैदान पर खेले गए इस मैच में विराट कोहली के अलावा मयंक अग्रवाल ने भी 108 रनों का योगदान दिया था। 

2. रोहित शर्मा 

19 अक्टूबर 2019 को रांची के मैदान पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने पारी और 202 रनों से जीत दर्ज की थी। इस मैच में धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा ने 255 गेंदों में 212 रन बनाए, जिसमें 28 चौके और 6 शामिल थे। रोहित की धमाकेदार पारी की वजह से ही भारत ने पहली पारी में 497 रन बनाए थे। फिर इसके बाद स्पिनर्स के आगे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज टिक ही नहीं पाए और अफ्रीकी खिलाड़ियों ने पहली पारी में 162 रन और दूसरी पारी में 133 रन बनाए। 

टीम इंडिया से बाहर है ये खिलाड़ी 

स्टार बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपना आखिरी टेस्ट मैच श्रीलंका के खिलाफ  12 मार्च 2022 को खेला था। वह पिछले एक साल से ज्यादा समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उन्होंने दो दोहरे शतक लगाए हैं। WTC में दो दोहरे शतक लगाने वाले वह इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ 243 रन बनाए थे। इस बाद साल 2019 में ही उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 215 रनों की पारी खेली थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल