1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, IPL 2023 से पहले ही फॉर्म में लौटा घातक खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, IPL 2023 से पहले ही फॉर्म में लौटा घातक खिलाड़ी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 26, 2023 12:43 pm IST,  Updated : Mar 26, 2023 12:43 pm IST
Delhi Capitals- India TV Hindi
Delhi Capitals Image Source : IPLT20.COM

South Africa vs West Indies: आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी। पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी और ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम सिर्फ 7 मैच ही जीत पाई थी। इस बार चोटिल होने की वजह से ऋषभ पंत बाहर चल रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह डेविड वॉर्नर को कप्तान बनाया गया है। आईपीएल 2023 से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स का स्टार बल्लेबाज फॉर्म में लौट आया है। आइए जानते हैं, इस खिलाड़ी के बारे में। 

वेस्टइंडीज ने जीता मैच 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज ने पहले टी20 मैच में 3 विकेट से जीत दर्ज कर ली। वेस्टइंडीज के के लिए कप्तान रोवमैन पॉवेल ने कमाल का खेल दिखाया। बारिश की वजह से मैच को 11-11 ओवर का कर दिया गया, जिससे साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को जीतने के लिए 132 रनों का टारगेट दिया, जिसे विंडीज की टीम ने 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इस बल्लेबाज ने किया कमाल 

वेस्टइंडीज के लिए कप्तान रोवमैन पॉवेल ने तूफानी खेल दिखाया। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने 238 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में ही 43 रन ठोक दिए, जिसमें 1 चौका और 5 लंबे छक्के शामिल थे। वह अंत तक आउट नहीं हुए। उनकी वजह से ही वेस्टइंडीज की टीम मैच जीतने में सफल रही। रोवमैन पॉवेल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हैं। वह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन इस पारी से उन्होंने लय पा ली है। उन्होंने पिछली 10 पारियों में 43 रन, 6 रन, 28 रन, 5 रन, 18 रन, 7 रन, 27 रन, 21 रन, 19 रन और 9 रनों की पारियां खेली हैं। उनका फॉर्म में लौटना दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी खुशी से कम नहीं है। 

दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वॉड: 

डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, फिल सॉल्ट, राइली रूसो, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, चेतन साकरिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल