1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RR vs CSK: गुवाहाटी में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका दिखेगा दबदबा, जानें पूरी Pitch रिपोर्ट

RR vs CSK: गुवाहाटी में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका दिखेगा दबदबा, जानें पूरी Pitch रिपोर्ट

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 29, 2025 10:59 pm IST,  Updated : Mar 29, 2025 10:59 pm IST

RR vs CSK: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 सीजन का 11वां मुकाबला खेला जाएगा।

Rajasthan Royals- India TV Hindi
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स Image Source : INDIA TV

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के 11वां मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा जो राजस्थान रॉयल्स टीम का दूसरा होम ग्राउंड भी है। इस मैच में राजस्थान टीम की कोशिश अपनी लगातार 2 हार के सिलसिले को तोड़ने की होगी तो वहीं सीएसके पिछले मैच में मिली हार के बाद इस मैच के जरिए फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। दोनों ही टीमों ने अब तक इस सीजन 2-2 मुकाबले खेल लिए हैं।

बल्लेबाजों के लिए मुफीद है बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर बल्लेबाजों का दबदबा अब तक देखने को मिला है। यहां पर खेले गए पिछले मैच में राजस्थान की टीम भले ही सिर्र 151 रन बनाने में कामयाब हो सकी लेकिन केकेआर ने इस टारगेट को काफी आसानी से हासिल कर लिया था। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 180 रनों के करीब है, ऐसे में इस मैच में बड़ा स्कोर बनते हुए देखने को मिल सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 5 आईपीएल के मैच खेले गए हैं, जिसमें 2 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं 2 में टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीतने में कामयाब हुई है। वहीं एक मैच का परिणाम नहीं निकला।

राजस्थान रॉयल्स का ऐसा रहा है इस स्टेडियम में प्रदर्शन

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स टीम का प्रदर्शन देखा जाए तो उसमें उन्होंने यहां पर आईपीएल के 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, जबकि सिर्फ एक मैच को वह जीतने में कामयाब हो पाए हैं। ऐसे में उनके लिए ये स्टेडियम अब तक भाग्यशाली नहीं रहा है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस स्टेडियम में पहली बार मुकाबला खेलने उतरेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में 29 मैच खेले गए हैं, जिसमें 16 सीएसके की टीम ने जीते हैं तो वहीं 13 को राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किया है।

ये भी पढ़ें

DC vs SRH: अक्षर की DC के सामने होगी कमिंस की SRH, कैसा है दोनों का हेड टू रिकॉर्ड, किसका पलड़ा है भारी

पाकिस्तान की नहीं बदल पा रही किस्मत, T20 के बाद अब न्यूजीलैंड ने वनडे में चटाई धूल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल