1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RR vs MI: कौन जीतेगा आज का मैच, मुकाबला शुरू होने का वक्त भी नोट कीजिए

RR vs MI: कौन जीतेगा आज का मैच, मुकाबला शुरू होने का वक्त भी नोट कीजिए

 Published : Apr 07, 2026 12:32 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 12:32 pm IST

आईपीएल में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच है। इसमें किसका पलड़ा भारी हो सकता है, ये जानने की कोशिश करते हैं।

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians- India TV Hindi
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस Image Source : AP

आईपीएल 2026 आज एक और अहम मुकाबला खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का मैच रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स से है। मुकाबला राजस्थान के होग ग्राउंड गुवाहाटी में खेला जाना है। दोनों टीमों ने अब तक ठीकठाक प्रदर्शन किया है। इसी आधार पर चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि आज का मैच कौन सी टीम जीत सकती है। 

राजस्थान रॉयल्स के पास धमाकेदार सलामी जोड़ी

राजस्थान रॉयल्स ने इस साल के आईपीएल में अपने पहले दोनों मैच जीतकर धमाकेदार शुरुआत की है। साथ ही बड़ी बात ये है कि टीम ने काफी बड़े अंतर से दो बड़ी टीमों को हराने में कामयाबी हासिल की है। रियान पराग भले ही नए और युवा कप्तान हैं, लेकिन उनके फैसले काफी बैलेंस और आत्मविश्वास से भरे हुए दिखाई देते हैं। जो टीम के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं। राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत उनकी सलामी जोड़ी है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पारी का आगाज करते हैं। दोनों ही विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं। अगर एक का भी बल्ला चला तो फिर मैच मुंबई इंडियंस की पकड़ सेक काफी दूर निकल जाएगा 

होमग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स को फायदा मिलने की उम्मीद

इतना ही नहीं, जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि आज का मैच गुवाहाटी में है, जो कि राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड है। टीम ने यहां पहले भी खेला है और जीत दर्ज की है। फैंस का भी पूरा सहयोग टीम को मिलता हुआ नजर आ सकता है। कप्तान रियान पराग असम से ही आते हैं, इसलिए उन्हें इस स्टेडियम और पिच के बारे में सारी जानकारी होगी। इसका फायदा राजस्थान को मिल सकता है। 

जसप्रीत बुमराह पर होंगी सभी की निगाहें, हार्दिक की फिटनेस पर सस्पेंस

इसके बाद बात अगर मुंबई इंडियंस की बात करें तो टीम भले ही अपना पहला मुकाबला इस सीजन का जीत लिया हो, लेकिन दूसरे ही मैच में उसे हार का भी मुंह देखना पड़ा है। टीम का सबसे बड़ा हथियार जसप्रीत बुमराह हैं। अगर उन्होंने अपना काम किया तो टीम जीत दर्ज कर सकती है, लेकिन अगर विरोधी टीम ने उन्हें बिना विकेट के जाने दिया तो टीम का संकट बढ़ जाएगा। इतना ही नहीं, टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या की फिटनेस भी टीम के लिए टेंशन का विषय है। इस तरह से देखें तो राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी है, यानी उसके जीतने की संभावना ज्यादा है। 

ऐसा है मुंबई और राजस्थान के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

इस बीच अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक हुए मुकाबलों में 16 मैच मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किए हैं, वहीं 14 में राजस्थान रॉयल्स जीती है। इस तरह से मुंबई का पलड़ा थोड़ा सा भारी है। हालांकि बहुत ज्यादा अंतर भी नहीं है। आज का मैच राजस्थान रॉयल्स के जीतने की संभावना थोड़ी ज्यादा लग रही है, लेकिन मुंबई इंडियंस को कम आंकना गलती साबित हो सकती है। 

आज शाम साढ़े सात बजे होगा मुकाबला, बारिश की भी आशंका

आज के मैच की बात करें तो ये शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी सात बजे टॉस होगा। हालांकि शाम को बारिश की आशंका जताई गई है, इसलिए हो सकता है कि मैच में कुछ बाधा आए, लेकिन पूरा मैच धुल जाएगा, ऐसा शायद ना हो। बारसापारा स्टेडियम में खूब रन बनते हैं। इसलिए अगर मैच पूरा हुआ तो एक हाई स्कोरिंग गेम देखने के लिए मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें 

ODI में केवल 35 रन पर आउट हो गई पूरी टीम, एक नहीं दो बार हुआ ऐसा अनोखा काम

टीम इंडिया जून से जुलाई तक खेलेगी 10 टी20 इंटरनेशनल मैच, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल