RCB vs RR Live Cricket Score: IPL 2024 का 19वां मुकाबला आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में आरसीबी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 183 रन बनाए। टीम के लिए विराट कोहली ने 113 रन बनाए। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जब यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। तब लग रहा था कि आरसीबी की ये मुकाबला आसानी से जीत जाएगी। लेकिन इसके बाद जोस बटलर ने सेंचुरी लगाकर राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई है।