1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म, क्या मुंबई इंडियंस से चले जाएंगे

हार्दिक पांड्या को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म, क्या मुंबई इंडियंस से चले जाएंगे

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Aug 10, 2026 04:19 pm IST,  Updated : Aug 10, 2026 04:19 pm IST

हार्दिक पांड्या अगले साल के आईपीएल में मुंबई इंडियंस से ही खेलेंगे या फिर कहीं और चले जाएंगे, इसको लेकर बाजार गर्म हैं। बातें तो खूब हो रही हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी पक्का नहीं है।

hardik pandya- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या Image Source : PTI

हार्दिक पांड्या एक बार फिर से चर्चा में हैं। अभी वे क्रिकेट की दुनिया से तो दूर हैं, लेकिन अगले साल होने वाले आईपीएल में वे किस टीम से खेलेंगे, इसको लेकर खूब बातें हो रही हैं। इस बीच उनके ट्रेड होने की बातें सुर्खियों में हैं। उनको लेकर कई टीमों के नाम सामने आए हैं। हालांकि इसमें से कुछ के नाम तो काफी हद तक सही भी लगते हैं, लेकिन कुछ केवल चर्चा में ही हैं। आने वाले दिनों में अगर हार्दिक को लेकर कोई बड़ा धमाका हो जाए तो कोई ​बड़ी बात नहीं होगी। 

हार्दिक को लेकर कई टीमों ने दिखाई है दिलचस्पी

अब खबर सामने आई है कि केकेआर और सीएसके यानी चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी हार्दिक को अपने पाले में करने में दिलचस्पी दिखाई है। वैसे नाम तो लखनऊ सुपर जायंट्स यानी एलएसजी और राजस्थान रॉयल्स के भी चल रहे हैं, लेकिन उनको लेकर अभी कुछ भी कन्फर्मेशन नहीं है। यानी इसे कोरी अफवाह ही माना जाना चाहिए। इस बीच बड़ी बात ये भी है कि मुंबई इंडियंस ने अभी तक हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने को लेकर हरी झंडी नहीं दिखाई है। यानी हो सकता है कि उन्हें ट्रेड किया ही ना जाए। इस बीच क्रिकबज की एक रिपोर्ट में पता चला है​ कि कुछ टीमों ने मुंबई इंडियंस से हार्दिक को लेकर बातचीत की है। 

अभी चर्चा केवल शुरुआती स्तर पर, कुछ भी पक्का नहीं

खास बात ये भी है कि अभी जो भी बात है, वो शुरुआती स्तर पर ही है। यानी कुछ बड़ा अपडेट नहीं है, लेकिन भीतर ही भीतर बातें चल रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि हार्दिक को अक्षर पटेल से ट्रेड किया जा सकता है। यानी दिल्ली और मुंबई में आपस में प्लेयर्स की अदला बदली हो सकती है। लेकिन ये काफी मुश्किल ट्रेड होगा। इस बीच केकेआर भी हार्दिक को अपने साथ लेना चाहती है, लेकिन वे ​अपने किसी बड़े खिलाड़ी को इसके बदले नहीं देना चाहते, इसलिए मामला फंसा हुआ है। 

किसके बदले ट्रेड होंगे हार्दिक पांड्या

केकेआर की टीम वैसे कैमरन ग्रीन को अगर मुंबई को दे दे तो हार्दिक वहां आ सकते हैं, लेकिन कैमरन ग्रीन आईपीएल खेलेंगे कि नहीं, इसको लेकर अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। बात सीएसके की करें तो वहां से अभी तक हार्दिक को लेकर कोई बड़ा फैसला नहीं हुआ है। टीम के सीईओ कासी विश्वनाथ पहले ही कह चुके हैं कि पहले टीम के लिए नए कोच की खोज होगी, इसके बाद आगे की बात की जाएगी। यानी कुल मिलाकर देखा जाए तो पता चलता है कि बातें तो काफी चल रही हैं, लेकिन अभी पक्का कुछ भी नहीं है। जब तक खुद हार्दिक और उनकी टीम मुंबई इंडियंस जाने के लिए तैयार नहीं होते हैं, तब तक बात नहीं बनेगी। 

हार्दिक अब काफी हद तक फिट

इस बीच हार्दिक पांड्या इस वक्त बेंगलुरु के सीओई में हैं और अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार वे काफी तक तक फिट हो चुके हैं और अगली सीरीज में भारत के लिए खेलते हुए भी नजर आ सकते हैं। देखना होगा कि कब तक हार्दिक फिट होकर वापस लौटते हैं और कैसा प्रदर्शन करते हैं। 

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल का गदर, 15 विकेट लेकर मचाई सनसनी

पहले टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, क्या सरफराज खान को मिलेगी एंट्री?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल