1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025 से पहले सैम करन को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, बनाया गया इस टीम का कप्तान

IPL 2025 से पहले सैम करन को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, बनाया गया इस टीम का कप्तान

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 14, 2025 07:07 am IST,  Updated : Mar 14, 2025 09:13 am IST

IPL 2025 से पहले इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर सैम करन को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सैम करन को कप्तान नियुक्त किया गया है।

Sam Curran- India TV Hindi
सैम करन Image Source : PTI

IPL 2025 का 22 मार्च से आगाज होगा। इस बार इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलते नजर आएंगे। IPL के 18वें सीजन के आगाज में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। ऐसे में सैम करन को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सैम को कप्तान नियुक्त किया गया है। हालांकि उनको ये जिम्मेदारी IPL में नहीं बल्कि T20 ब्लास्ट में सौंपी गई है। सैम करन को T20 ब्लास्ट के आगामी सीजन के लिए सरे की T20 टीम का कप्तान बनाया गया है। 

सैम करन के लिए कप्तानी नई चीज नहीं हैं। वह साल 2023 में T20 ब्लास्ट के 3 मुकाबलों में सरे की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने तब क्रिस जॉर्डन की जगह कप्तानी का जिम्मा संभाला था। अब करन पूर्णकालिक कप्तान के रुप में नजर आएंगे। इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंर सैम साल 2023 और साल 2024 में इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में कुल 11 मैचों में पंजाब किंग्स की कप्तानी संभाल चुके हैं। इस साल उन्होंने ILT20 के फाइनल में भी डेजर्ट वाइपर्स की कप्तानी की थी। हालांकि वह खिताब नहीं जीत सके थे।

सरे का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक सैम 

करन ने कप्तान बनने पर कहा कि उन्हें सरे का T20 कप्तान नियुक्त किए जाने पर बहुत गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है। खिलाड़ियों के इतने बेहतरीन ग्रुप का नेतृत्व करना और इस प्रतिष्ठित क्लब का प्रतिनिधित्व करना सौभाग्य की बात है। वह अपनी टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हैं और सरे के मानकों और अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

करन T20 क्रिकेट में जाना माना नाम हैं। उन्होंने T20 क्रिकेट में 4000 से ज्यादा रन बनाए हैं और पिछले साल किआ ओवल में हैम्पशायर के खिलाफ विटैलिटी ब्लास्ट में अपना पहला T20 शतक जड़ा था। गेंदबाज के तौर पर उनके नाम 250 से ज्यादा T20 विकेट हैं। साल 2018 में डेब्यू करने के बाद से उन्होंने सभी फॉर्मेट में 120 से ज्यादा मैच इंग्लैंड के लिए खेले हैं। 

IPL के बाद होगा टूर्नामेंट का आयोजन 

इंग्लैंड में इस साल विटैलिटी ब्लास्ट का आगाज IPL 2025 के तुरंत बाद 29 मई से होगा। सरे की टीम गुरुवार 5 जून को डबल-हेडर मैच में हैम्पशायर से भिड़ेगी। सरे की कोशिश जीत से अपने अभियान का आगाज करने की होगी। हालांकि इससे पहले सैम करन IPL 2025 में चेन्नई के लिए गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल करेंगे वापसी, IPL 2025 के बाद इस टीम से खेलेंगे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल