1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB में शामिल हुईं सानिया मिर्जा, WPL से पहले मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

RCB में शामिल हुईं सानिया मिर्जा, WPL से पहले मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 15, 2023 10:05 am IST,  Updated : Feb 15, 2023 10:05 am IST

महान टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को आरसीबी की टीम में एक बड़ी जिम्मेदारी मिल चुकी है।

Sania Mirza- India TV Hindi
Sania Mirza Image Source : GETTY

WPL: महिला प्रीमियर लीग की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। इस बड़ी क्रिकेट लीग के लिए कुछ ही दिनों पहले बीसीसीआई ने मुंबई में ऑक्शन आयोजित किया था। ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर बड़ी-बड़ी बोलियां लगी। वहीं आरसीबी ने स्मृति मंधाना पर 3.4 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाई। इसके अलावा एलिस पैरी, सोफी डिवाइन और मेगन शूट जैसी कई बेहतरीन इंटरनेशनल खिलाड़ियों को भी इस टीम ने ऑक्शन में खरीदा। वहीं अब इस टीम में महान टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को भी एक बड़ा रोल मिल गया है।

आरसीबी की टीम में सानिया मिर्जा

सानिया मिर्जा को महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी का मेंटोर नियुक्त किया गया है। मिर्जा, जो दुबई में अपना आखिरी टूर्नामेंट खेलने के लिए तैयार है, आरसीबी फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगी। यह कदम खिलाड़ियों के लिए बड़े पैमाने पर प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है। सानिया को क्रिकेट से प्यार है और उन्हें अक्सर कई क्रिकेट स्टेडियम में देखा गया है। उन्होंने हाल ही में रोहन बोपन्ना के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन मिश्रित युगल के फाइनल में जगह बनाई थी।

सानिया के 6 ग्रैंड स्लैम खिताबों में से तीन मिश्रित युगल ट्राफियां हैं जो उन्होंने महेश भूपति (2009 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 फ्रेंच ओपन) और ब्राजीलियाई खिलाड़ी ब्रूनो सोरेस (2014 यूएस ओपन) के साथ जीती हैं।

RCB की टीम में गईं मंधाना

महिला आईपीएल की सबसे पहली बोली भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर लगी। मंधाना के लिए आरसीबी और मुंबई इंडियंस की टीम ने जमकर बोलियां लगाईं। लेकिन अंत में आरसीबी की टीम ने मंधाना पर 3.4 करोड़ की बड़ी बोली लगाई। मंधाना पहले सेट में सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं।  

आरसीबी की पूरी टीम:

स्मृति मंधाना 3.40 करोड़ रु 

ऋचा घोष 1.90 करोड़ रु 
एलिस पैरी 1.70 करोड़ रु 
रेणुका सिंह 1.50 करोड़ रु 
सोफी डेविने 50 लाख रु 
हीथर नाइट 40 लाख रु 
मेगन शुट 40 लाख रु 
कनिका आहुजा 35 लाख रु 
डेन वैन निकर्क 30 लाख रु 
एरिन बर्न्स 30 लाख रु 
प्रीति बोस 30 लाख रु 
कोमल जंजाद 25 लाख रु 
आशा शोभना 10 लाख रु 
दिशा कासत 10 लाख रु 
इंद्राणी राय 10 लाख रु 
पूनम खेमनार 10 लाख रु 
सहाना पवार 10 लाख रु 
श्रेयंका पाटिल 10 लाख रु 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल