1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs BAN: हैदराबाद में आया संजू सैमसन का तूफान, महज इतनी गेंदों पर शतक जड़ किया बड़ा करिश्मा

IND vs BAN: हैदराबाद में आया संजू सैमसन का तूफान, महज इतनी गेंदों पर शतक जड़ किया बड़ा करिश्मा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Oct 12, 2024 08:16 pm IST,  Updated : Oct 12, 2024 08:41 pm IST

संजू सैमसन ने हैदराबाद में खेले जा रहे तीसरे T20I में सैकड़ा जड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है। संजू ने भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

sanju samson- India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : PTI

भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरे T20I में अद्भुत नजारा देखने को मिला। हैदराबाद में तीसरे T20I के दौरान सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की इस कदर धुनाई की कि रिकॉर्ड शतक जड़ दिया। संजू सैमसन ने महज 40 गेंदों पर सैकड़ा ठोक दिया। इस तरह वह T20I में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने 35 गेंदों पर शतक ठोकने का बड़ा कारनामा किया था। संजू ने अपनी इस तूफानी पारी के दौरान एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ने का भी बड़ा कारनामा किया। उन्होंने 10वें ओवर में रिशाद हुसैन की जमकर धुनाई करते हुए पहली गेंद के बाद लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के ठोक दिए। 

सबसे तेज T20I शतक (फुल मेंबर टीम)

  • 35 - डेविड मिलर (SA) बनाम BAN, पोटचेफस्ट्रूम, 2017
  • 35 - रोहित शर्मा (IND) बनाम SL, इंदौर, 2017
  • 39 - जॉनसन चार्ल्स (WI) बनाम SA, सेंचुरियन, 2023
  • 40 - संजू सैमसन (IND) बनाम BAN, हैदराबाद, 2024
  • 42 - हजरतुल्लाह ज़ज़ई (AFG) बनाम IRE, देहरादून, 2019
  • 42 - लियाम लिविंगस्टोन (ENG) बनाम PAK, ट्रेंट ब्रिज, 2021

संजू का T20I क्रिकेट में ये पहला सैकड़ा है जो उन्होंने तूफानी अंदाज में जड़ा है। इसके साथ ही संजू T20I क्रिकेट में  शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। यही नहीं, संजू का ये शतक T20I क्रिकेट इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक है। इससे पहले डेविड मिलर और रोहित शर्मा ने 35-35 गेंदों पर शतक लगाने का कारनामा किया था। वहीं, वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स ने 39 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा था। इसके बाद सूंज सैमसन का नंबर है। 

T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय 

  • रोहित शर्मा (35 गेंदें)
  • संजू सैमसन (40 गेंदें)
  • सूर्यकुमार (45 गेंदें)
  • अभिषेक शर्मा ( 46* गेंदें)
  • केएल राहुल (46 गेंदें)

संजू ने 8 छक्के और 9 चौकों की मदद से अपना तूफानी शतक पूरा किया। संजू ने सूर्या के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 173 रनों की शानदार साझेदारी की। संजू अपनी पारी को आगे बढ़ाने में जुटे थे कि तभी 14वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान का शिकार बन गए। संजू 47 गेंद पर 11 चौके और 8 छक्कों की मदद से 111 रन बनाकर पवेलियन लौटे। T20I में किसी भी भारतीय विकेटकीपर का ये सबसे बड़ा स्कोर है। 

T20I में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर

  • 111 - संजू सैमसन 
  • 89 - ईशान किशन
  • 65* - ऋषभ पंत
  • 58 - ईशान किशन
  • 58 - संजू सैमसन

यह भी पढ़ें:

सूर्यकुमार ने ध्वस्त किया रोहित का बड़ा कीर्तिमान, लेकिन विराट और बाबर से ऐसे रह गए पीछे

न्यूजीलैंड की जीत ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, सेमीफाइनल की राह अब ऐसे हो गई मुश्किल

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल