SCO vs IRE, T20WC HIGHLIGHTS: आयरलैंड की टीम ने स्कॉटलैंड को रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2022 की अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। पहले दौर के ग्रुप बी के इस महत्वपूर्ण मुकाबले में आयरलैंड की टीम ने बेहद रोमांचक अंदाज में स्कॉटलैंड के 177 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। आयरलैंड की तरफ से कर्टिस कैंफर ने मैच जिताऊ ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी में जहां दो विकेट चटकाए थे तो वहीं बल्लेबाजी में महज 32 गेंदों में 72 रनों की नाबाद पारी खेली। आयरलैंड की जीत के साथ ही ग्रुप बी की लड़ाई और भी रोमांचक हो गई है। अब आयरलैंड, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे तीनों के ही एक-एक अंक हो गए हैं जबकि वेस्टइंडीज को अभी अपना खाता खोलना है।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- SCO vs IRE, T20WC HIGHLIGHTS: आयरलैंड ने रोमांचक मैच में स्कॉटलैंड को हराया, कैंफर ने 32 गेंदों में बनाए 72 रन
SCO vs IRE, T20WC HIGHLIGHTS: आयरलैंड ने रोमांचक मैच में स्कॉटलैंड को हराया, कैंफर ने 32 गेंदों में बनाए 72 रन
SCO vs IRE, T20WC HIGHLIGHTS: आयरलैंड ने स्कॉटलैंड को रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हराकर वर्ल्ड कप की पहली जीत दर्ज की।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement