1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2026 के लिए एक और टीम का ऐलान, इंग्लैंड के लिए खेल चुकी खिलाड़ी की स्क्वॉड में एंट्री

T20 World Cup 2026 के लिए एक और टीम का ऐलान, इंग्लैंड के लिए खेल चुकी खिलाड़ी की स्क्वॉड में एंट्री

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 11, 2026 06:16 pm IST,  Updated : May 11, 2026 07:09 pm IST

स्कॉटलैंड ने महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। कप्तान कैथरीन ब्राइस लगातार दूसरी बार टीम की अगुआई करेंगी।

Scotland- India TV Hindi
स्कॉटलैंड Image Source : @CRICKETSCOTLAND

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए एक और टीम का ऐलान हो गया है। स्कॉटलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है और इस बार टीम इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी। स्कॉटलैंड की महिला टीम लगातार दूसरी बार इस बड़े ICC टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रही है, जो महिला क्रिकेट में देश की तेजी से बढ़ती ताकत को दर्शाता है। अनुभवी ऑलराउंडर कैथरीन ब्राइस एक बार फिर टीम की कप्तानी संभालेंगी।

इंग्लैंड के लिए खेल चुकी खिलाड़ी को मिला मौका

ICC T20 वर्ल्ड कप के लिए घोषित 15 सदस्यीय स्क्वॉड में अनुभव और युवा प्रतिभा का शानदार मिश्रण देखने को मिला है। स्कॉटलैंड के मुख्य कोच क्रेग वॉलेस ने कहा कि अंतिम 15 खिलाड़ियों का चयन करना बेहद मुश्किल था, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में स्कॉटलैंड महिला क्रिकेट में काफी गहराई और क्वालिटी आई है। टीम को सबसे ज्यादा मजबूती अनुभवी स्पिनर कर्स्टी गॉर्डन की वापसी से मिली है, जो पहले इंग्लैंड के लिए भी खेल चुकी हैं। कोच वॉलेस ने उन्हें वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी बताते हुए कहा कि उनकी मौजूदगी टीम के प्रदर्शन स्तर को और ऊंचा करेगी।

क्वालीफायर के जरिए हासिल किया टिकट

स्कॉटलैंड की टीम में U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 की तीन उभरती सितारों को भी जगह मिली है। इनमें गेंदबाज गैब्रिएला फोंटेनला, विकेटकीपर बल्लेबाज पिप्पा स्प्राउल और तेज गेंदबाज मैसी मैसीरा शामिल हैं। स्कॉटलैंड ने इस टूर्नामेंट के लिए ICC महिला T20 वर्ल्ड कप ग्लोबल क्वालीफायर के जरिए जगह बनाई थी। टीम ने ग्रुप-बी में नीदरलैंड्स के बाद दूसरा स्थान हासिल किया और सुपर सिक्स चरण में आयरलैंड और अमेरिका पर अहम जीत दर्ज कर तीसरे स्थान पर रहते हुए वर्ल्ड कप टिकट पक्का किया।

T20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए स्कॉटलैंड की टीम एडिनबर्ग में बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के साथ ट्राई-सीरीज भी खेलेगी। यह 2022 के बाद टीम की पहली घरेलू सीरीज होगी। स्कॉटलैंड महिला टीम के ग्रुप स्टेज मुकाबले भी बेहद रोमांचक होने वाले हैं। टीम 13 जून को आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद उसे वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों से भिड़ना है।

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के स्कॉटलैंड का स्क्वॉड: कैथरीन ब्राइस (कप्तान), क्लो एबेल, ओलिविया बेल, सारा ब्राइस, डार्सी कार्टर, प्रियानाज चटर्जी, गैब्रिएला फोंटेनला, कैथरीन फ्रेजर, किर्स्टी गॉर्डन, एल्सा लिस्टर, मैसी मेसीरा, अब्ताहा मकसूद, मेगन मैककॉल, रेचल स्लेटर और पिप्पा स्प्रॉल।

यह भी पढ़ें:

बड़ी खबर, नेपाल का दौरा करेगी 2 बार की T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम?

अपने ही पैर पर खुद मारी कुल्हाड़ी, किस टीम के लिए प्लेऑफ बना टेढ़ी खीर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल