1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SCO vs NEP Cricket Score: नेपाल ने रचा इतिहास, दर्ज की टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की अपनी पहली जीत, स्कॉटलैंड को दी मात

SCO vs NEP Cricket Score: नेपाल ने रचा इतिहास, दर्ज की टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की अपनी पहली जीत, स्कॉटलैंड को दी मात

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 17, 2026 06:08 pm IST,  Updated : Feb 17, 2026 10:22 pm IST

SCO vs NEP Cricket Score: नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 33वां मैच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की टीम ने 170 रन बनाए। जवाब में नेपाल की टीम ने 19.2 ओवर में टारगेट को हासिल किया।

SCO vs NEP- India TV Hindi
स्कॉटलैंड बनाम नेपाल Image Source : AP

SCO vs NEP Live Cricket Score: नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 33वां मैच खेला गया। ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में हुआ जहां नेपाल ने 7 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस मैच में नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने टॉस जीता और उन्होंने पहले फील्डिंग का फैसला किया। स्कॉटलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 170 रन बनाए। जवाब में नेपाल ने इस टारगेट को 19.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। नेपाल ने जीत के साथ इस वर्ल्ड कप का अंत किया। टी20 वर्ल्ड कप में यह नेपाल की पहली जीत है।

स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में टीम को शानदार शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए जॉर्ज मुंशी और माइकल जोन्स के बीच 60 बॉल पर 80 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए ब्रेंडन मैकमुलेन और माइकल जॉन्स ने 32 बॉल पर 52 रन जोड़े। मुंशी ने 29 बॉल पर 27 रन बनाए। वहीं जोन्स ने 45 बॉल पर 71 रन की पारी खेली। इन दो बल्लेबाजों के अलावा बाकी के बल्लेबाज इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर सके। मैकमुलेन ने 19 बॉल पर 25 रन बनाए। नेपाल की गेंदबाजी की बात करें तो वहां सोमपाल कामी ने 3 विकेट हासिल किए। वहीं नंदन यादव को दो विकेट मिला।

171 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी नेपाल टीम की शुरुआत भी काफी अच्छी रही। पहले विकेट के लिए कुशल भुर्तेल और आशिफ शेख के बीच 74 रन की साझेदारी हुई। भुर्तेल 35 गेंदों में 43 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने इस दौरान 4 छक्के लगाए। इसके बाद विकेटकीपर आशिफ शेख ने 23 गेंदों में दो छक्के की मदद से 33 रन बनाए। कप्तान रोहित पौडेल इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और 14 बॉल में 16 रन बनाकर आउट हुए। तीन विकेट गिरने के बाद एक वक्त नेपाल की पारी लड़खड़ा गई थी लेकिन दीपेंद्र एरी और गुलशन झा ने शानदार साझेदारी करके टीम को जीत दिला दी। गुलशन झा ने 17 गेंदों में दो छक्के की मदद से 24 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं दीपेंद्र एरी ने 23 बॉल पर 4 चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 50 रन बनाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

स्कॉटलैंड (प्लेइंग XI): जॉर्ज मुंशी, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी

नेपाल (प्लेइंग XI): कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, सोमपाल कामी, संदीप जोरा, नंदन यादव, संदीप लामिछाने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल