1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025: GT के कप्तान शुभमन गिल देंगे बड़ी कुर्बानी, रिटेन होने पर मिलेगी सिर्फ इतनी रकम

IPL 2025: GT के कप्तान शुभमन गिल देंगे बड़ी कुर्बानी, रिटेन होने पर मिलेगी सिर्फ इतनी रकम

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Oct 30, 2024 10:19 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 11:18 pm IST

IPL रिटेंशन से पहले चर्चाओं का बाजार गर्म है। कौन सी टीम किस खिलाड़ी को रिटेन करने जा रही है, इसका फैसला कल तक हो जाएगा। इससे पहले GT की ओर से बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है।

GT- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : GETTY

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन की रेस तेज हो गई है। सभी IPL फ्रेंचाइजी को रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेडलाइन 31 अक्टूबर है। ऐसे में सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं। इस बीच गुजरात टाइटंस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, गुजरात टाइटंस अपने कप्तान शुभमन गिल की सैलरी में बड़ी कटौती करने जा रही है। गिल ने अपनी सैलरी में कटौती को कबूल भी कर लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि गिल 31 अक्टूबर की डेडलाइन से पहले इस आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस द्वारा रिटेन किए जाने वाले वह दूसरे खिलाड़ी होंगे। आईपीएल के एक सूत्र ने ये बड़ी जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात फ्रेंचाइजी के लिए रिटेन होने वाले पहले खिलाड़ी स्टार स्पिनर राशिद खान होंगे। इसके बाद गिल, साई सुदर्शन और दो अनकैप्ड खिलाड़ी राहुल तेवतिया और शाहरूख खान को टीम रिटेन कर सकती है। अगले महीने होने वाले मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी के पास राइट टू मैच कार्ड के जरिए एक और खिलाड़ी को अपने साथ बरकरार रखने का मौका होगा। गिल को भारतीय क्रिकेट टीम का अगला कप्तान माना जा रहा है।

IPL रिटेंशन को लेकर ये है नियम

IPL के एक सूत्र ने बताया कि गिल ने वेतन में कटौती स्वीकार करने का फैसला किया है जिससे कि टीम के अहम खिलाड़ी बरकरार रह सकें और मजबूत टीम बने। मेगा ऑक्शन से से पहले जारी IPL रिटेंशन पॉलिसी के मुताबिक पहले खिलाड़ी को रिटेन करने पर टीम को 120 करोड़ रुपये की बढ़ी हुई राशि में से 18 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। दूसरे को रिटेन करने पर 14 करोड़, तीसरे को रिटेन करने पर 11 करोड़ कटेंगे। अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए टीम को प्रत्येक पर चार करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। अगर कोई टीम इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले पांच खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो ऑक्शन में उसकी कुल पर्स के 120 करोड़ रुपये में से 75 करोड़ रुपये कट जाएंगे। मेगा ऑक्शन के नवंबर के अंतिम हफ्ते में विदेश में होने की संभावना है। 

गुजरात टाइटंस 2022 में IPL चैंपियन बनी थी लेकिन 2023 में खिताब जीतने से चूक गई। IPL 2023 में वह उपविजेता रही थी। IPL 2024 से पहले हार्दिक पांड्या GT का साथ छोड़कर मुंबई इंडियंस चले गए। इसके बाद टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई। पिछले सीजन टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा। टीम टेबल में 8वें स्थान पर रही। 

(Inputs- PTI)

यह भी पढ़ें:

'हम अपनी पसंद की पिच नहीं बनवाते', मुंबई टेस्ट से पहले बोले टीम इंडिया के कोच

साउथ अफ्रीका ने रच दिया कीर्तिमान, पहली बार टेस्ट की एक पारी में जड़ दिए इतने छक्के

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल