1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिमी सिंह और बेन वाइट कोविड-19 जांच में पॉजिटिव, आयरलैंड के पहले वनडे से बाहर

सिमी सिंह और बेन वाइट कोविड-19 जांच में पॉजिटिव, आयरलैंड के पहले वनडे से बाहर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 09, 2022 08:46 am IST,  Updated : Jan 09, 2022 08:53 am IST

क्रिकेट आयरलैंड ने हालांकि कहा कि दोनों खिलाड़ी क्वारंटीन में हैं और मैच कार्यक्रम के अनुसार ही खेले जायेंगे।

Simi Singh, Ben White, covid-19, Ireland, ODI- India TV Hindi
Simi Singh Image Source : GETTY

Highlights

  • सिमी सिंह और बेन वाइट कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आये हैं
  • दोनों खिलाड़ी क्वारंटीन में हैं और मैच कार्यक्रम के अनुसार ही खेले जायेंगे

आयरलैंड के क्रिकेटर सिमी सिंह और बेन वाइट कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आये हैं जिससे वे वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में नहीं खेल पाये। क्रिकेट आयरलैंड ने एक बयान में कहा, ‘‘सिमी सिंह और बेन वाइट रोजाना होने वाली एंटीजन जांच में बीती रात कोविड संक्रमण के लिये पॉजिटिव पाये गये थे जिसके बाद अब वे पीसीआर जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। ’’ 

इसके अनुसार, ‘‘दोनों खिलाड़ियों को क्वारंटीन में रखा गया है और वे आज वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हैं। ’’ 

यह भी पढ़ें- फिलेंडर ने दक्षिण अफ्रीकी टीम की तारीफ, कहा- दूसरी पारी में सकारात्मक रवैये से भारतीय गेंदबाजों को किया हैरान

इसमें कहा गया, ‘‘आयरलैंड पुरूष टीम के खेलने वाले सभी खिलाड़ी और कोचिंग दल का बीती रात और आज सुबह हुआ एंटीजन परीक्षण नेगेटिव आया है। ’’ 

क्रिकेट आयरलैंड ने हालांकि कहा कि दोनों खिलाड़ी क्वारंटीन में हैं और मैच कार्यक्रम के अनुसार ही खेले जायेंगे। बयान के अनुसार, ‘‘मैच कार्यक्रम के अनुसार खेला जायेगा और सिंह और वाइट की पीसीआर जांच के नतीजे का अपडेट भी दिया जायेगा। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल