Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SL vs NZ T20 WC Super-8 Match: न्यूजीलैंड ने 61 रनों से मुकाबला किया अपने नाम, श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से हुई बाहर

SL vs NZ T20 WC Super-8 Match: न्यूजीलैंड ने 61 रनों से मुकाबला किया अपने नाम, श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से हुई बाहर

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 25, 2026 06:21 pm IST, Updated : Feb 25, 2026 10:35 pm IST

SL vs NZ T20 WC Super-8 Match: न्यूजीलैंड की टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में 61 रनों से जीत हासिल करने के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने की तरफ मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं।

SL vs NZ, T20 World Cup 2026 Super Eight Match- India TV Hindi
Image Source : PTI श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, टी20 वर्ल्ड कप 2026, सुपर-8 मैच

SL vs NZ T20 WC Super-8 Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मेजबान श्रीलंका की टीम सुपर-8 में अपने दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ 61 रनों से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में हार के साथ ही श्रीलंका की टीम अब सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस से पूरी तरह से बाहर हो गई है। इस मैच में श्रीलंकाई टीम के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रनों का स्कोर बनाया था।

वहीं टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 107 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी। श्रीलंकाई टीम की शुरुआत ही इस मैच में काफी खराब देखने को मिली, जिसमें उन्होंने 46 के स्कोर तक अपनी आधी टीम को गंवा दिया था, जिसके बाद उनके लिए मुकाबले में वापसी करना काफी मुश्किल हो गया था। न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी में रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए, इसके अलावा मैट हेनरी ने 2 जबकि मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

इस मैच में न्यूजीलैंड टीम के बल्लेबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो एक समय कीवी टीम ने 84 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर और कोल मैक्कॉन्ची के बीच 7वें विकेट के लिए हुई 47 गेंदों में 84 रनों की साझेदारी ने उन्हें इस मुकाबले में फिर से वापस ला दिया। मिचेल सैंटनर के बल्ले से इस मैच में 26 गेंदों में 47 रनों की पारी देखने को मिली, तो वहीं कोल मैक्कॉन्ची ने नाबाद 31 रनों की अहम पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से इस मुकाबले में गेंदबाजों के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें महेश तीक्ष्णा और दुष्मांता चमीरा ने 3-3 विकेट हासिल किए, इसके अलावा दुनिथ वेल्लालगे एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका - पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, पवन रत्नायके, कामेंदु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका।

न्यूजीलैंड - टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैक्कॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement