1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज में ब्रॉड की सीमित भूमिका से हैरान स्मिथ ने कही ये बड़ी बात

एशेज में ब्रॉड की सीमित भूमिका से हैरान स्मिथ ने कही ये बड़ी बात

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 03, 2022 04:01 pm IST,  Updated : Jan 03, 2022 04:01 pm IST

स्टीव स्मिथ ने सोमवार को कहा कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की वर्तमान एशेज श्रृंखला में सीमित भूमिका से हैरान है। 

एशेज में ब्रॉड की...- India TV Hindi
एशेज में ब्रॉड की सीमित भूमिका से हैरान स्मिथ ने कही ये बड़ी बात Image Source : GETTY

सिडनी। एशेज सीरीज में इंग्लैंड शुरुआती 3 मुकाबले हारकर सीरीज गंवा चुकी है और इसके लिए क्रिकेट के जानकारों ने इंग्लिश कप्तान जो रूट की प्लानिंग को जिम्मेदार ठहराया है। इंग्लैंड की हार के पीछे की बड़ी वजहों में से एक जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को ज्यादा मौके न दिए जाना भी बताया जा रहा है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने स्टुअर्ट ब्रॉड को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

स्टीव स्मिथ ने सोमवार को कहा कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की वर्तमान एशेज सीरीज में सीमित भूमिका से हैरान है। इंग्लैंड के लिये 150 मैचों में 526 विकेट लेने वाले ब्रॉड को एडीलेड में दूसरे टेस्ट के लिये टीम में लिया गया था लेकिन वह पहले और तीसरे मैच में नहीं खेले थे। क्रिकेट.कॉम.एयू के अनुसार स्मिथ ने कहा, ‘‘हम थोड़ा हैरान थे। उसे उन दो मैचों से बाहर रखा गया जिसमें विकेट उसके अनुकूल थे।’’

स्मिथ ने कहा, "उसने एडीलेड में अच्छी गेंदबाजी की। उसके साथ हमेशा मेरी अच्छी प्रतिस्पर्धा रही है। उसने मुझे कई बार आउट किया है। मैंने भी उसके खिलाफ कुछ रन बनाये हैं। यह अच्छा मुकाबला रहा है।’’

ब्रॉड के बुधवार से यहां शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच में वापसी करने की संभावना है। ऑस्ट्रेलिया ने श्रृंखला में 3-0 की बढ़त बना रखी है और इंग्लैंड अब क्लीन स्वीप से बचने की कोशिश करेगा। स्मिथ ने कहा, ‘‘उनके पास शानदार गेंदबाज हैं। वह (ब्रॉड) और जिम्मी (एंडरसन) विश्वस्तरीय खिलाड़ी है और लंबे समय से अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। हो सकता है इस सप्ताह वे दोनों खेलें। मैं पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकता।’’ 

(With Bhasha Inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल