1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. थर्ड अंपायर ने पार की सारी हदें, साफ नो बॉल पर हुई चीटिंग! SRH के खिलाड़ियों ने मैच रोका

थर्ड अंपायर ने पार की सारी हदें, साफ नो बॉल पर हुई चीटिंग! SRH के खिलाड़ियों ने मैच रोका

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : May 13, 2023 05:38 pm IST,  Updated : May 13, 2023 05:53 pm IST

SRH vs LSG लाइव मैच में थर्ड अंपायर से एक इतनी बड़ी गलती हो गई कि लोग जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

SRH vs LSG- India TV Hindi
SRH vs LSG Image Source : TWITTER

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 58वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है। इस मैच में टॉस जीतकर हैदरबाद के कप्तान एडेन मार्क्रम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 182 रन का स्कोर बनाया। लेकिन इस मैच में अंपायरिंग का ऐसा खराब नजारा देखने को मिला जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है।

साफ नो बॉल नहीं दी गई

दरअसल सनराइजर्स की पारी के दौरान लखनऊ के लिए 19वां ओवर आवेश खान लेकर आए। तभी उन्होंने इस ओवर की तीसरी गेंद एक बड़ी फुल टॉस फेंकी। गेंद को देखते ही लेग अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया। लेकिन तभी लखनऊ की टीम इस गेंद पर रिव्यू ले लिया। रिव्यू में भी साफ देखने को मिला की गेंद हैदराबाद के बल्लेबाज अब्दुल समद की कमर से काफी ऊपर थी। लेकिन थर्ड अंपायर ने सभी को चौंकाते हुए इसे नो बॉल नहीं देकर, लीगल डिलिवरी दे दिया। 

मचा बड़ा बवाल 

यही से मैच में बड़ा बवाल मच गया। इस फैसले से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी पूरी तरह नाराज आए। क्रीज पर खड़े हैनरिच क्लासेन ने मैदानी अंपायर्स से लगातार सवाल किए। ऐसा करना जायज भी था क्योंकि रिप्ले में साफ देखने को मिला था कि गेंद कमर के काफी ऊपर थी। ये बवाल डग आउट तक भी पहुंच गया और वहां भी हैदराबाद के कोच ने मैदानी अंपायर्स से सवाल जवाब किए। 

SRH ने बनाए 182 रन

इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए हैं। प्लेऑफ के लिहाज से लखनऊ सुपर जायंट्स और हैदराबाद दोनों के लिए यहां जीतना जरूरी है। जो भी आज हारेगा उसकी अंतिम चार की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी। इस मैच में पिछले मैच में हैदराबाद को जीत दिलाने वाले अब्दुल समद ने एक बार फिर से अहम पारी खेली और 25 गेंदों पर ही नाबाद 37 रन बनाए जिसमें चार छक्के शामिल थे। क्लासेन ने 47 और अनमोलप्रीत सिंह ने भी 36 रनों का अहम योगदान दिया था। लखनऊ के लिए कप्तान क्रुणाल पंड्या ने 4 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल