1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH vs RR: कौन जीतेगा आज का मैच, कितने बजे शुरू होगा हैदराबाद बनाम राजस्थान मुकाबला

SRH vs RR: कौन जीतेगा आज का मैच, कितने बजे शुरू होगा हैदराबाद बनाम राजस्थान मुकाबला

 Published : Apr 13, 2026 01:59 pm IST,  Updated : Apr 13, 2026 01:59 pm IST

एसआरएच और आरआर के बीच आज आईपीएल का मुकाबला है, जो राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाना है। मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

riyan parag- India TV Hindi
रियान पराग Image Source : PTI

सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल का सीजन अभी तक मिलाजुला रहा है। टीम ने कुछ मैच जीते हैं और हारे भी हैं। उसका मुकाबला आज यानी 13 अप्रैल सोमवार को राजस्थान रॉयल्स से होगा, जो इस वक्त जीत के रथ पर सवार है। कोई भी टीम उसे अभी तक हराने में कामयाब नहीं हो पाई है। क्या राजस्थान का विजय रथ रुक जाएगा या और हैदराबाद की टीम बाजी मारने में कामयाब हो जाएगी। चलिए जरा समझने की कोशिश करते हैं। 

राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा आज का मुकाबला, शाम साढ़े सात बजे होगा शुरू

आईपीएल में आज 21वां मुकाबला खेला जाएगा। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है। इसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। मुकाबले के समय में कोई बदलाव नहीं है। यानी शाम ठीक सात बजे टॉस होगा और इसके बाद साढ़े सात बजे से मुकाबला शुरू हो जाएगा। जो रात में 11 बजे के करीब खत्म हो जाएगा। हालांकि पिछले कुछ दिनों में मैच ज्यादा देर तक चल रहे हैं, इसमें भी देरी हो तो कोई ताज्जुब की बात नहीं है। 

राजस्थान रॉयल्स की टीम पड़ सकती है हैदराबाद पर भारी

इस बीच मैच में जीत की संभावना की बात की जाए तो राजस्थान रॉयल्स ने अब तक चार मैच खेलकर सभी में जीत दर्ज की है। टीम चार मैच में आठ अंक लेकर अंक तालिका में भी नंबर एक की कुर्सी पर विराजमान है। फिलहाल ऐसा लगता है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम की जीत की संभावना 55 से 60 प्रतिशत तक है। ऐसा इसलिए क्योंकि हैदराबाद के लिए अभी तक का सीजन मिलाजुला रहा है। उन्होंने चार मैच खेलकर केवलए ही जीता है और उसके पास दो ही अंक हैं। हालांकि टीम अपने होम ग्राउंड पर खेलेगी, इसका उसे फायदा मिल सकता है। 

वैभ सूर्यवंशी का कमाल का खेल, रवि बिश्नोई भी कर रहे हैं जबरदस्त गेंदबाजी

राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छी बात ये है कि टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जबरदस्त फार्म में चल रहे हैं। वे अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अब तक 200 रनों का आंकड़ा छूने में कामयाबी हासिल की है। वहीं स्पिन गेंदबाज रवि ​बिश्नोई ने भी चार मैच में नौ विकेट चटका दिए हैं। हैदराबाद की टीम तभी खेल में आ सकती है, जब अभिषेक शर्मा और ​ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी बड़ी और विस्फोटक पारी खेलें। हालांकि टीम को लगातार अपने कप्तान पैट कमिंस की कमी खल रही है। 

बाद में बल्लेबाजी करना होगा आसान

हैदराबाद की पिच की बात की जाए तो ये बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां पर जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, उम्मीद है कि वो पहले गेंदबाजी का फैसला करेगा। क्योंकि बाद में बल्लेबाजी काफी हद तक आसान हो जाती है। साथ ही अगर रात में ओस आई तो फिर गेंदबाजों के लिए और भी ज्यादा मुश्किल हो जाएगी। देखना होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है, लेकिन इतना तो पक्का लग रहा है कि आज का मैच काफी धमाकेदार होगा। 

यह भी पढ़ें 

IPL Orange Cap: वैभव सूर्यवंशी ने मारी बाजी, रजत पाटीदार की भी मजबूत दावेदारी

मुंबई इंडियंस कहीं इसलिए तो नहीं हारी, कुंद पड़ी धार, चार मैच में शून्य विकेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल