Sri lanka vs England 1st ODI Live Cricket Score Updates: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 271 रनों का स्कोर खड़ा किया। लंका के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने शनदार अर्धशतक जड़ा। वह बहुत ही कम रनों से अपने शतक से चूक गए। उन्होंने अपनी पारी में 117 गेंदों का सामना किया और 11 चौके जड़े। श्रीलंका के 271 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड का आगाज अच्छा रहा। 129 रन तक टीम ने सिर्फ 2 विकेट खोए। बेन डकेट और जो रूट शानदार अर्धशतक जड़ने में सफल रहे, लेकिन फिर डकेट और रूट के आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर बुरी तरह लड़खड़ा गया। नतीजा ये हुआ कि इंग्लैंड की पूरी टीम निर्धारित 252 रनों पर ढेर हो गई।
इससे पहले श्रीलंका के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए उतरे कुसल मेंडिस ने 93 रन बनाए। जैनिथ लियांगे ने भी 53 बॉल पर 46 रनों की एक अच्छी पारी खेली। उधर इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद ने 10 ओवर मे 44 रन देकर श्रीलंका के तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।
इंग्लैंड की प्लेइंग XI: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, पवन रत्नायके, दुनिथ वेल्लालागे, प्रमोद मदुशन, जेफरी वांडरसे, असिथा फर्नांडो
इंग्लैंड टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक (कप्तान), जॉस बटलर, विल जैक, सैम करन, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, ब्रायडन कार्स, टॉम बैंटन, रेहान अहमद।
श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका (कप्तान), कामेंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, जेफरी वांडरसे, प्रमोद मदुशन, डुनिथ वेलालेज, पवन रथनायके, मिलन प्रियनाथ रथनायके, सदीरा समाराविक्रमा।
संपादक की पसंद