1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रूट टेस्ट में सचिन से आगे निकल जाएंगे तो क्या बदल जाएगा? गावस्कर ने अब माइकल वॉन के बयान पर दिया ऐसा करारा जवाब

रूट टेस्ट में सचिन से आगे निकल जाएंगे तो क्या बदल जाएगा? गावस्कर ने अब माइकल वॉन के बयान पर दिया ऐसा करारा जवाब

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 12, 2024 06:45 pm IST,  Updated : Sep 12, 2024 06:45 pm IST

इंग्लैंड टीम के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने कुछ समय पहले दिए अपने एक बयान में कहा था कि जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा शतक और रनों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं जो टेस्ट क्रिकेट के लिए काफी अच्छा होगा। इसी पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर की तरफ से प्रतिक्रिया देखने को मिली है।

Sachin Tendulkar And Joe Root- India TV Hindi
सुनील गावस्कर ने अब माइकल वॉन के सचिन तेंदुलकर को लेकर दिए बयान पर दिया करारा जवाब। Image Source : GETTY

क्रिकेट में अभी भी कई ऐसे बड़े रिकॉर्ड हैं जो महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज हैं और उन्हें तोड़ पाना किसी भी प्लेयर के लिए आसान काम नहीं है। इसी बीच टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड टीम के मौजूदा खिलाड़ी जो रूट को लेकर ऐसी उम्मीदें जताई जा रही हैं कि वह सचिन के टेस्ट में सबसे ज्यादा शतकों और रन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। रूट को लेकर कुछ दिन पहले इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने दिए अपने बयान में उनकी तारीफ करने के साथ कहा था कि यदि वह सचिन का रिकॉर्ड तोड़ते हैं तो ये टेस्ट क्रिकेट के लिए काफी अच्छा होगा, जिसको लेकर अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने उन्हें अपने तरीके से करारा जवाब दिया है।

आखिर सचिन का रिकॉर्ड रूट तोड़ते हैं तो टेस्ट क्रिकेट कैसे बेहतर हो जाएगा

सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स स्टार में लिखे अपने कॉलम में माइकल वॉन के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते लिखा कि हाल ही में, मैंने किसी को यह कहते हुए सुना कि अगर जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देते हैं, तो ये टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छा होगा। कोई मुझे ये बताएं कि टेस्ट क्रिकेट में अभी क्या दिक्कत है, जब सचिन तेंदुलकर रिकॉर्ड के नाम ये रिकॉर्ड है और अगर कोई अंग्रेज खिलाड़ी ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लेता है, तो इससे टेस्ट क्रिकेट कैसे बेहतर हो जाएगा? ये किस तरह से बेहतर होगा क्या कोई मुझे ये बताएगा।

वॉन ने बीसीसीआई पर भी दिया था बयान

माइकल वॉन ने क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट के एक एपिसोड में दिए अपने बयान में कहा था कि जो रूट आने वाले कुछ सालों में टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनेंगे। वहीं बीसीसीआई ये तय करने की पूरी कोशिश करेगा कि ये रिकॉर्ड किसी भारतीय खिलाड़ी के नाम रहे। वॉन का ये बयान सभी की समझ से जरूर परे था। बता दें सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 200 मुकाबलों में खेलते हुए 15921 रन बनाए हैं, वहीं जो रूट 146 टेस्ट मैचों में अब तक 12402 रन बना चुके हैं। रूट को अभी सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 3520 रन और बनाने हैं।

ये भी पढ़ें

ईशान किशन ने सेंचुरी ठोककर उड़ाया गर्दा, इस खिलाड़ी के लिए बढ़ी टेंशन

Champions Trophy 2025: पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिखाए तेवर, टीम इंडिया नहीं गई पाकिस्तान तो क्या कर लेगा PCB

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल