1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पंजाब को जीत नहीं दिला पाई आशुतोष-शशांक की जोड़ी, आखिरी ओवर में 26 रन बनाकर भी हारा मैच

पंजाब को जीत नहीं दिला पाई आशुतोष-शशांक की जोड़ी, आखिरी ओवर में 26 रन बनाकर भी हारा मैच

 Published : Apr 09, 2024 11:53 pm IST,  Updated : Apr 09, 2024 11:53 pm IST

पंजाब किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2 रनों से हार झेलनी पड़ी है। इस मैच में पंजाब के बल्लेबाजों ने आखिरी ओवर में 26 रन बनाए, लेकिन फिर भी टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है।

Shashank Singh Ashutosh Sharma- India TV Hindi
Shashank Singh And Ashutosh Sharma Image Source : AP

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad: IPL 2024 के रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पंजाब किंग्स को 2 रनों से हरा दिया। इस मैच में आखिरी ओवर तक किसी भी टीम की जीत पक्की नहीं लग रही थी। सांसें रोक देने वाले इस मैच में अंत में बाजी हैदराबाद के हाथ लगी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स को 183 रनों टारगेट दिया, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 180 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

पंजाब किंग्स को मिली हार

पंजाब किंग्स की मैच में बहुत ही खराब जब जॉनी बेयरस्टो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद शिखर धवन सिर्फ 14 रन ही बना पाए। फिर प्रभसिमसन सिंह भी चार रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद सैम करन और सिंकदर रजा ने कुछ देर विकेट पर टिकने की कोशिश। लेकिन ये दोनों अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल पाए। सैम ने 29 रन और रजा ने 28 रन बनाए। ऐसे में सभी को लग रहा था कि पंजाब किंग्स की पारी जल्दी सिमट जाएगी। लेकिन इसके बाद शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की। ये दोनों प्लेयर्स पंजाब किंग्स को जीत के करीब ले गए, लेकिन जीत नहीं दिला पाए। शशांक सिंह ने 46 रन और आशुतोष ने 33 रन बनाए। 

आखिरी ओवर में चाहिए थे 29 रन

आखिरी ओवर में पंजाब किंग्स को जीतने के लिए 29 रनों की जरूरत थी। लेकिन शशांक और आशुतोष 26 रन ही बना सके। आखिरी ओवर में गेंदबाजी जयदेव उनादकट ने की थी। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट चटकाए। पैट कमिंस, टी नटराजन, नितीश रेड्डी और जयदेव उनादकट के खाते में एक-एक विकेट गया। 

नितीश रेड्डी ने लगाया अर्धशतक

पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक समय 64 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी। टीम के अहम बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। फिर हैदराबाद के लिए नितीश रेड्डी ने बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 37 गेंदों में 64 रन बनाए। उनके अलावा ट्रेविस हेड ने 21 रन बनाए। उनके अलावा अंत में अब्दुल समद ने 25 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बड़ा स्कोर बना पाई। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल