1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC T20I Rankings: सूर्यकुमार और वेंकटेश की लंबी छलांग, राहुल और कोहली टॉप-10 में बरकरार

ICC T20I Rankings: सूर्यकुमार और वेंकटेश की लंबी छलांग, राहुल और कोहली टॉप-10 में बरकरार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 23, 2022 03:15 pm IST,  Updated : Feb 23, 2022 03:15 pm IST

सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर की भारतीय मध्यक्रम की जोड़ी बुधवार को बल्लेबाजों की ताजा T20I रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाते हुए क्रमशः 21वें और 115 वें स्थान पर पहुंच गई। 

ICC T20I Rankings: सूर्यकुमार...- India TV Hindi
ICC T20I Rankings: सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर Image Source : BCCI

सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर की भारतीय मध्यक्रम की जोड़ी बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर बल्लेबाजों की ताजा T20I रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाते हुए क्रमशः 21वें और 115वें स्थान पर पहुंच गई। सूर्यकुमार और वेंकटेश को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की 3-0 से मिली जीत का फायदा रैंकिंग के रुप में मिला है।

सूर्यकुमार इस सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे जबकि अय्यर दूसरे नंबर पर रहे थे। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर सूर्यकुमार 35 पायदान की छलांग के साथ 21वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि अय्यर ने 203 स्थानों की छलांग लगाते हुए 115वें स्थान पर कब्जा कर लिया।

केएल राहुल दो पायदान गिरकर छठे स्थान पर आ गए हैं जबकि सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली बल्लेबाजों की रैंकिंग में 10वें स्थान पर बरकरार हैं। गेंदबाजों और ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष-10 में कोई भारतीय नहीं है। वेस्टइंडीज के इकलौते बल्लेबाज निकोलस पूरन पांच पायदान के फायदे से 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

टेस्ट रैंकिंग में भारत के नए कप्तान रोहित शर्मा छठे स्थान पर कायम हैं जबकि कोहली सातवें स्थान पर हैं। सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में क्रमश: दूसरे और 10वें स्थान पर हैं। अश्विन ऑलराउंडरों की सूची में हमवतन रवींद्र जडेजा के साथ दूसरे स्थान पर हैं जो तीसरे स्थान पर हैं।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल