1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव ने तीसरे मैच में ही कर दिया ये काम जो हार्दिक पांड्या अब तक नहीं कर सके, बने खास क्लब का हिस्सा

सूर्यकुमार यादव ने तीसरे मैच में ही कर दिया ये काम जो हार्दिक पांड्या अब तक नहीं कर सके, बने खास क्लब का हिस्सा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 04, 2026 06:21 pm IST,  Updated : Apr 04, 2026 06:21 pm IST

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं, जिनके बल्ले से बेहतरीन अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है, जिसके साथ ही वह एक खास क्लब का हिस्सा बन गए हैं।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 8वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम अपने नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या के बिना ही मैदान पर खेलने उतरी है, जिसमें उनकी जगह पर कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 162 रनों का स्कोर बनाया, जिसमें सूर्या के बल्ले से शानदार 51 रनों की पारी देखने को मिली, जिसके दम पर वह एक खास क्लब का हिस्सा बन गए, जिसमें अब तक हार्दिक पांड्या अपनी जगह बना पाने में कामयाब नहीं हो सके।

रोहित-सचिन के क्लब का सूर्यकुमार यादव बने हिस्सा

आईपीएल के इतिहास में अभी तक मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी काफी खिलाड़ियों ने संभाली है, जिसमें एक नाम सूर्यकुमार यादव का भी शामिल है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले सूर्या ने सिर्फ 2 मैचों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी, लेकिन बल्ले से कोई कमाल दिखा पाने में कामयाब नहीं हो सके थे। अब इस मैच में जैसे ही सूर्यकुमार यादव ने अपनी फिफ्टी पूरी की वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी करते हुए फिफ्टी या उससे अधिक रनों की पारी खेलने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन गए। सूर्या से पहले ये कारनामा रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर और कायरन पोलार्ड ने किया था।

मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने वाली खिलाड़ी

  • रोहित शर्मा - 25 फिफ्टी प्लस स्कोर
  • सचिन तेंदुलकर - 11 फिफ्टी प्लस स्कोर
  • कायरन पोलार्ड - एक फिफ्टी प्लस स्कोर
  • सूर्यकुमार यादव - एक फिफ्टी प्लस स्कोर

हार्दिक अब तक नहीं कर पाए ये कारनामा

मुंबई इंडियंस के लिए लगातार तीसरे आईपीएल सीजन में कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाल रहे ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अब तक ये कारनामा करने में कामयाब नहीं हो सके हैं। हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 30 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्हें 26 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला और उसमें उन्होंने 21.8 के औसत से 458 रन बनाए हैं, लेकिन इसमें एक भी फिफ्टी या उससे अधिक रनों की पारी शामिल नहीं है।

ये भी पढ़ें

रोहित शर्मा ने हासिल किया बड़ा मुकाम, विराट-धोनी वाले क्लब में मारी एंट्री

संजू सैमसन लगातार दो पारियों में हुए फ्लॉप, बचाव में आए हेड कोच, कहा- हर मैच में रन नहीं बनते

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल