1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव इतिहास रचने से सिर्फ 2 सिक्स दूर, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के सिर्फ 5वें बल्लेबाज

सूर्यकुमार यादव इतिहास रचने से सिर्फ 2 सिक्स दूर, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के सिर्फ 5वें बल्लेबाज

 Written By: Vanson Soral
 Published : Sep 26, 2025 10:48 am IST,  Updated : Sep 26, 2025 10:48 am IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इतिहास रचने के काफी करीब हैं। श्रीलंका के खिलाफ 2 छक्के जड़ते ही वह रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे।

Team India- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : PTI

Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 अपने समापन की ओर बढ़ चला है। भारत और पाकिस्तान पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं, लेकिन सुपर-4 चरण का आखिरी मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मैच भले ही फाइनल की दौड़ के लिहाज से खास महत्व न रखता हो, लेकिन भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सुर्याकुमार यादव के लिए यह मुकाबला बेहद अहम साबित हो सकता है। दरअसल, सुर्यकुमार यादव के पास इस मैच में दो बड़े मील के पत्थर हासिल करने का सुनहरा मौका होगा। उन्हें अपने T20 इंटरनेशनल करियर में 250 चौके पूरे करने के लिए सिर्फ 8 चौकों की जरूरत है। ऐसा करने वाले वह सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज बनेंगे। अब तक विराट कोहली और रोहित शर्मा ने ही T20I में 250 से ज्यादा चौके जड़े हैं। 

खास क्लब में शामिल होने से 2 सिक्स दूर

इसके अलावा, श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में सूर्या 2 छक्के जड़ते ही 150 T20I छक्के पूरे कर लेंगे। अगर वह ऐसा करने में सफल रहते हैं, तो वह इस फॉर्मेट में 150 छक्के जड़ने की उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के महज 5वें बल्लेबाज बन जाएंगे। अब तक जिन खिलाड़ियों ने T20I में 150 छक्के जड़े हैं, उनमें रोहित शर्मा, मुहम्मद वसीम, मार्टिन गुप्टिल और जोस बटलर शामिल हैं। 

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

  • रोहित शर्मा (भारत)- 205
  • मुहम्मद वसीम UAE)- 183
  • मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)- 173
  • जोस बटलर (इंग्लैंड) - 171
  • निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) - 149
  • सूर्यकुमार यादव (भारत) - 148 

सूर्यकुमार इतिहास रचने की ओर अग्रसर

सूर्यकुमार यादव ने जुलाई 2021 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था और तब से वह 88 मैचों की 83 पारियों में 2657 रन बना चुके हैं। उनके पास अगले कुछ महीनों में 3000 रन बनाने का शानदार मौका होगा। ऐसा करने वाले वह सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। भारत की ओर से अब तक विराट कोहली (4188) और रोहित शर्मा (4231) के नाम 3000 से ज्यादा रन दर्ज हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव के सामने बतौर कप्तान टीम इंडिया को एशिया कप का खिताब जिताने का दारोमदार होगा। फाइनल में टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान को हराने की चुनौती होगी। एशिया कप के फाइनल में पहली बार दोनों टीमों का आमना-सामना होगा।

यह भी पढ़ें

IND vs PAK: फाइनल में पहुंचते ही पाकिस्तानी कप्तान के बढ़ गए भाव, भारत से मुकाबले को लेकर अब कही ये बात

पाकिस्तान से हुआ ब्लंडर, गली क्रिकेट में लड़के भी नहीं करेंगे ऐसी भयंकर भूल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल