T20 World Cup 2022 AUS vs NZ Highlights: ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 स्टेज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रन से हराकर इस मैच में इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड की इस जीत में डेवन कॉन्वे का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने 58 गेंद पर नाबाद 92 रन की पारी खेली। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से पस्त नजर आई। ऑस्ट्रेलिया का कोई भी खिलाड़ी इस मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। टी20 वर्ल्ड कप में गत चैंपियन को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार शुरुआत की है।