1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022 Glenn Maxwell: मैक्सवेल ने खेली पिछले 1 महीने की सबसे बड़ी पारी, फिर भी बने टीम के सिरदर्द

T20 World Cup 2022 Glenn Maxwell: मैक्सवेल ने खेली पिछले 1 महीने की सबसे बड़ी पारी, फिर भी बने टीम के सिरदर्द

 Published : Oct 12, 2022 05:17 pm IST,  Updated : Oct 12, 2022 05:17 pm IST

T20 World Cup 2022 Glenn Maxwell: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने पिछली 6 मैच की सबसे बड़ी पारी खेली इसके बावजूद वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए परेशानी की बड़ी वजह बन गए हैं।

Glenn Maxwell bowled vs Sri Lanka- India TV Hindi
Glenn Maxwell bowled vs Sri Lanka Image Source : SLC

Highlights

  • टी20 वर्ल्ड कप से पहले मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए बजाई खतरे की घंटी
  • अपनी टीम के सिरदर्द बने ग्लेन मैक्सवेल
  • टी20 वर्ल्ड कप से पहले मैक्सवेल की नाकामी का लंबा सिलसिला

T20 World Cup 2022 Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में अपने पिछले 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों से बेहतर प्रदर्शन किया। अब तक की अपनी 6 पारियों में उन्होंने सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के खिलाफ कैनबरा में बुधवार को हुए मैच में बनाए। टी20 वर्ल्ड कप से पहले मैक्सवेल के पिछले 6 मैच में आई सबसे बड़ी पारी ऑस्ट्रेलिया के लिए खुशखबरी होनी चाहिए थी पर यह उसका सबसे बड़ा सिरदर्द बना हुआ है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के सिरदर्द बने ग्लेन मैक्सवेल

Glenn Maxwell
Image Source : GETTYGlenn Maxwell

ग्लेन मैक्सवेल ने पिछले 6 मैच की अपने सबसे बड़ी पारी जरूर खेली लेकिन इसमे कुछ भी ऐसा नहीं था जो कंगारुओं को ताकत का एहसास करा सके। दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के बल्ले से कुल जमा सिर्फ 8 रन निकले। इससे कभी खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट के सबसे  बड़े खिलाड़ी माने जाने वाले मैक्सवेल की बदहाली का अंदाजा लगाया जा सकता है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बनाए सिर्फ 1 रन   

Glenn Maxwell
Image Source : GETTYGlenn Maxwell

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2 टी20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से जरूर हराया। लेकिन मैक्सवेल इस मैच में अपना खाता तक नहीं खोल सके थे। वह 5 मिनट तक क्रीज पर रुके, 3 गेंदों का सामना किया और बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए थे।

दूसरे मैच में वह 8 मिनट तक क्रीज पर रहे, 4 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 1 रन बनाकर रुखसत हो गए। हालांकि इस मैच को भी ऑस्ट्रेलिया ने जीता पर टी20 वर्ल्ड कप से पहले मैक्सवेल की खराब फॉर्म मेजबानों के लिए खतरे की घंटी बताजी रही।

भारत के खिलाफ सीरीज में बनाए 7 रन

वेस्टइंडीज का मुकाबला करने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने तीन टी20 की सीरीज के लिए भारत का दौरा किया। ग्लेन मैक्सवेल ने इस सीरीज में कुल जमा 7 रन जोड़े। मोहाली में हुए पहले मैच में उन्होंने 1 रन बनाया तो दूसरे मैच में खाता तक नहीं खोल सके और तीसरे मैच में सिर्फ 6 रन पर उनकी गाड़ी पटरी से उतर गई।

पिछले 6 टी20 में 2 बार शून्य पर आउट हुए मैक्सवेल

मैक्सवेल पिछले एक महीने में तीसरी टी20 सीरीज खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 6 मैच खेले और दो बार शून्य पर आउट हो गए। इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को हुए मैच में उन्होंने पिछले एक महीने का अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया जो सिर्फ 8 रन है।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल