1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022: नेट्स पर शमी से टिप्स लेते नजर आए पाकिस्तान के घातक गेंदबाज, देखें वायरल VIDEO

T20 World Cup 2022: नेट्स पर शमी से टिप्स लेते नजर आए पाकिस्तान के घातक गेंदबाज, देखें वायरल VIDEO

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Oct 17, 2022 04:55 pm IST,  Updated : Oct 17, 2022 04:57 pm IST

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप में भारत को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलना है।

Pakistan Cricket Team- India TV Hindi
Pakistan Cricket Team Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • टी20 विश्व कप में 23 अक्टूबर को होगा भारत-पाक मैच
  • मैच से पहले नेट्स पर मेहनत कर रहे हैं भारतीय खिलाड़ी
  • मोहम्मद शमी ने भी नेट्स पर की गेंदबाजी

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। भारत समेत सभी टीम विश्व कप की तैयारियों में जुटी हुई है। विश्व कप के सुपर 12 राउंड के मुकाबले 22 अक्टूबर से खेले जाएंगे। भारत को सुपर 12 में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलना है। यह मैच मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान की टीम विश्व कप में अपने पहले मैच के लिए नेट्स पर पसीना बहा रही है।

PCB ने डाला वीडियो 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो और वीडियो शेयर की है। जिसमें पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी भारत के स्टार बॉलर मोहम्मद शमी से कुछ टिप्स लेते नजर आ रहे हैं। यह फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। फैंस इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो में दोनों खिलाड़ी नेट्स पर प्रैक्टिस कर रहे थे। जब शमी गेंदबाजी करने आए तब शाहीन अफरीदी ने उनसे कुछ सवाल किया। जिसके बाद दाएं हाथ के गेंदबाज शमी उन्हें बाएं हाथ में गेंद पकड कर कुछ समझाते नजर आए।

मोहम्मद शमी एक सीनियर खिलाड़ी हैं। शाहीन अफरीदी के मुकाबले इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्हें ज्यादा तजुर्बा है। वहीं पिछले दिनों बाबर आजम ने भी भारत के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर कहा था कि वह के सीनियर खिलाड़ी हैं और हम उनसे बहुत चीज सीखते हैं। ऐसे में शमी से शाहीन अफरीदी का टिप्स लेना कोई बड़ी बात नहीं है।  

लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं दोनों गेंदबाज

भारत और पाकिस्तान के यह दोनों स्टार गेंदबाज लंबे समय के बाद अपनी टीम में वापसी कर रहे हैं। शाहीन अफरीदी पिछले कुछ महीनों से चोट की वजह से पाकिस्तान की टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने इसी साल हुए एशिया कप भी नहीं खेला था। वहीं मोहम्मद शमी ने टी20 विश्व कप 2021 के बाद से भारत के लिए एक भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। उन्हें चोटिल चल रहे जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया गया है। विश्व कप 2022 में ये दोनों घातक गेंदबाज एक बार फिर से एक्शन में नजर आएंगे।

यह भी पढ़े:

T20 World Cup 2022 : रोहित शर्मा ने मोहम्मद शमी को क्यों दिया आखिरी ओवर, हो गया खुलासा

T20 World Cup 2022: ऋषभ पंत के पैर में लगी चोट? भारतीय विकेटकीपर की इस फोटो ने बढ़ाई चिंता

T20 World Cup 2022 : भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले इस खिलाड़ी पर लटकी तलवार, टीम से होगा बाहर!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल