1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022: पाकिस्तान को फाइनल में लगा दोहरा झटका, अब ये खिलाड़ी हो सकता है बाहर

T20 World Cup 2022: पाकिस्तान को फाइनल में लगा दोहरा झटका, अब ये खिलाड़ी हो सकता है बाहर

 Published : Nov 14, 2022 02:32 pm IST,  Updated : Nov 14, 2022 02:32 pm IST

टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में मिली हार के बाद पाकिस्तानी टीम को एक और बड़ा झटका लगा है।

Shaheen Shah Afridi- India TV Hindi
Shaheen Shah Afridi Image Source : GETTY

T20 World Cup 2022 Pakistan Cricket :  पाकिस्तानी क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में तो पहुंची, लेकिन टीम विश्व कप का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई। फाइनल में उसे इंग्लैंड के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। टीम ने साल 2009 में पहला विश्व कप जीता था, लेकिन इसके बाद से लगातार टीम को हार मिली है और इस बार फाइनल में जाकर भी कप हाथ से निकल गया। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी और अभी के खिलाड़ी भी बड़ी बड़ी बातें कर रहे थे, लेकिन जब टीम फाइनल में उतरी तो चारोखाने चित्त हो गई। इस बीच फाइनल में हार तो मिली ही है, साथ ही पाकिस्तानी टीम को एक और बड़ा झटका लगता हुआ नजर आ रहा है। टीम का एक मैच विनर खिलाड़ी अगली सीरीज से बाहर हो सकता है, इसका खतरा मंडरा रहा है। 

 

Shaheen Shah Afridi
Image Source : PTIShaheen Shah Afridi Injury

पाकिस्तान को इंग्लैंड के साथ खेलनी है टेस्ट सीरीज 

टी20 विश्व कप 2022 के बाद पाकिस्तानी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। विश्व कप 2022 से पहले इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान गई थी, लेकिन जब टेस्ट  सीरीज नहीं खेली जा पाई थी, इसलिए अब ये सीरीज होगी। जिसका पहला मैच एक दिसंबर को रावलपिंडी में खेला जाएगा। इस बीच खबर ये आ रही है कि इस पहले टेस्ट में शायद शाहीन शाह अफरीदी न खेल पाएं। शाहीन शाह अफरीदी टी20 विश्व कप 2022 में खेल रहे थे, लेकिन इस बीच फाइनल मुकाबले में उनकी घुटने की चोट फिर से उभर आई, इससे वे अपने ओवर भी पूरे नहीं कर पाए थे। जियो टीवी के हवाले से एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि शाहीन शाह अफरीदी का दाहिनाा घुटना जो पहले दिक्कत दे रहा था, उसी में फिर से परेशानी है। जब उन्होंने फाइनल मैच में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक का कैच लिया तो घुटना जमीन पर लगा, इससे फिर से चोट उभर आई है। हालांकि अभी ये पता नहीं है कि चोट कितनी गंभीर है। पाकिस्तानी टीम जब वापस अपने देश लौटेगी, तब उनका टेस्ट किया जाएगा और पता लगाने की कोशिश होगी कि वे कितने दिन क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। टीम वापस लौट रही है और ऑस्ट्रेलिया में इतना वक्त नहीं था कि उनकी चोट का परीक्षण कराया जा पाता। 

 

Shaheen Shah Afridi
Image Source : APShaheen Shah Afridi

शाहीन शाह अफरीदी लंबे समय तक रह सकते हैं बाहर 
इस बीच द न्यूज को टीम के भीतरी सूत्रों से पता चला है कि शाहीन शाह अफरीदी इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के किसी भी मैच का हिस्सा नहीं हो पाएंगे। सीरीज में तीन मैच खेले जाने हैं। अगर शाहीन को घुटने की दिक्कत से पूरी तरह से उबरना है तो उन्हें लंबे समय तक टीम से दूर रहना होगा और इलाज कराना होगा। पाकिस्तानी टीम नहीं चाहेगी कि आधी अधूरी चोट ठीक होने पर ही उन्हें मैदान में उतारा जाए। पता ये भी चला है कि पाकिस्तान में इस तरह की चर्चाएं चल रही हैं कि अगर शाहीन को अगले  साल होने वाले वन डे विश्व कप से पहले पूरी तरह से ठीक होना है तो उन्हें कम से कम तीन से चार महीने का ब्रेक देना होगा। विश्व कप के फाइनल में शाहीन अपना अधूरा ओवर छोड़कर ही चले गए थे, इसके बाद इफ्तिखार अहमद से बची हुई पांच गेंदें कराई गईं, लेकिन पाकिस्तान को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल