1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022: वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

T20 World Cup 2022: वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Nov 13, 2022 06:09 pm IST,  Updated : Nov 13, 2022 06:09 pm IST

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में रोहित शर्मा ने 28 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली थी।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : PTI

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सफर कुछ खास नहीं रहा। भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 169 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लैंड ने 16 ओवर में ही बिना विकेट खोए इस टारगेट को चेज कर लिया। मैच हारने के बाद टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि हम 180 या 185 रन बनाना चाह रहे थे। भारत ने इस मैच में धीमी शुरूआत की। टीम के सलामी बल्लेबाच केएल राहुल इस मैच में भी फेल रहे। लेकिन रोहित शर्मा ने इस मैच में बेहद धीमी पारी खेली। उनकी इस पारी की वजह से भारत अपने निर्धारीत लक्ष्य से पीछे रह गया। 

रोहित शर्मा ने इस मैच में 28 गेंदो पर 27 रन बनाए। उनकी यह पारी टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में किसी भी भारतीय द्वारा खेली गई तीसरी सबसे धीमी पारी है (कम से कम 20 गेंद)। अनुमान रोहित शर्मा टी20 में इतनी धीमी बल्लेबाजी नहीं करते। भारतीय द्वारा टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में खेली गई धीमी पारियों की लिस्ट में युवराज सिंह पहले स्थान पर है। उन्होंने साल 2014 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 21 गेंदो पर 11 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। अहम मुकाबलों टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का यूं फेल होना चिंता की विषय है।

नॉकआउट मुकाबलों में भारतीय द्वारा खेली गई सबसे धीमी पारी (कम से कम 20 गेंद)

खिलाड़ी स्कोर स्ट्राइक रेट बनाम साल
युवराज सिंह 11 (21)  52.38  श्रीलंका  2014
गोतम गंभीर    4 (25) 96 ऑस्ट्रेलिया 2007
रोहित शर्मा 27 (28) 96.42 इंग्लैंड  2022
अजिक्य रहाणे 32 (30) 106.66  साउथ अफ्रीका 2014
रोहित शर्मा  29 (26) 111.53  श्रीलंका 2014

भारतीय टीम को अब न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलानी है। इस मैच के लिए टीम के सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया है। इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। सीरीज का पहला मैच 18 नवंबर को खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल