इंडिया ए की टीम वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में नेपाल ए को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। इस मैच में नेपाल की महिला टीम 18 ओवर में 78 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। 79 रन के टारगेट को टीम इंडिया ने 7.5 ओवर यानी कि 47 गेंदों में ही हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ग्रुप ए से इंडिया ए के अलावा पाकिस्तान ए की टीम भी सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है।
20 फरवरी को खेला जाएगा सेमीफाइनल मैच
एशिया कप राइजिंग स्टार का सेमीफाइनल मैच 20 फरवरी को बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना ग्रुप बी की दो सेमीफाइनलिस्ट टीमों में से किसी एक टीम से होगा। पहले सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया खेलेगी। ये मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 8 बजे शुरू होगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान और ग्रुप बी की सेमीफाइनलिस्ट के बीच खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा सकता है फाइनल मुकाबला
सेमीफाइनल में तो इंडिया ए और पाकिस्तान ए का आमना-सामना नहीं होगा। लेकिन भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में अपने-अपने मुकाबले जीत लेते हैं तो फिर फाइनल इन दोनों टीमों के बीच खेला जा सकता है। एशिया कप राइजिंग स्टार का फाइनल बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में 22 फरवरी को खेला जाएगा। अब देखना ये होगा कि ये दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच पाती है या नहीं।
एशिया कप में इंडिया ए का प्रदर्शन रहा है शानदार
वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पहले ही मैच में इंडिया ए टीम को यूएई से 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उनका मुकाबला पाकिस्तान ए की टीम से हुआ और वहां टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं नेपाल के खिलाफ मैच को भी टीम इंडिया ने 7 विकेट से अपने नाम किया। नेपाल के खिलाफ खेले गए मैच की बात करें तो वहां तनुजा कंवर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। बल्ले वृंदा दिनेश ने 38 रन की तूफानी पारी खेली। अब सेमीफाइनल में भारत का सामना किस टीम से होता है ये देखना दिलचस्प होगा।
यह भी पढ़ें
ICC Rankings: पाकिस्तानी गेंदबाज को फिर मिला नंबर-1 का ताज, भारतीय पेसर ने भी लगाई छलांग
इंग्लिश क्रिकेटर ने 29 साल की उम्र में रिटायरमेंट का किया ऐलान, क्रिकेट जगत हैरान