1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया का अगला मैच कब, वर्ल्ड चैंपियन टीम से होगा सामना, नोट कर लीजिए टाइमिंग

टीम इंडिया का अगला मैच कब, वर्ल्ड चैंपियन टीम से होगा सामना, नोट कर लीजिए टाइमिंग

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 09, 2025 01:19 pm IST,  Updated : Nov 09, 2025 01:20 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के अंत होने के बाद अब टीम इंडिया का फोकस टेस्ट क्रिकेट पर है। टीम इंडिया अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी।

Team India- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : AP

टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म हो गया है। दोनों टीमों के बीच खेली गई पांच मैचों की सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। सीरीज का पांचवां और आखिरी टी-20 मैच ब्रिस्बेन में खेला गया, इसे अंत में बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 2008 के बाद से टी20 सीरीज नहीं हारी है। इस सीरीज में भी टीम इंडिया ने अपने स्क्वॉड को बरकरार रखा है। इस सीरीज के खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया के फैंस के मन में एक सवाल जो बार-बार आ रहा है वो ये है कि टीम इंडिया अब अगला मैच कब और किस टीम के खिलाफ खेलेगी।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारतीय खिलाड़ियों को ज्यादा ब्रेक नहीं मिला है। भारतीय टीम अब अपने घर पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 की विजेता साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलती हुई नजर आएगी।  भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच14 नवंबर से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस टेस्ट मैच की शुरुआत सुबह 9:30 बजे होगी। वहीं 9 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे। फिर टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा। टेस्ट के बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में होगा। इसके बाद दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर और आखिरी वनडे मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।

कब और कहां खेली जाएगी टी-20 सीरीज?

वनडे मैचों के बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन होगा। टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर को कटक में होगा। इसके बाद 11 दिसंबर को मुल्लांपुर, 14 दिसंबर को धर्मशाला, 17 दिसंबर को लखनऊ और 19 दिसंबर को अहमदाबाद में मैच का आयोजन होगा। बता दें कि टेस्ट सीरीज के लिए भारत के ही स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है। टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, वहीं टेम्बा बावुमा साउथ अफ्रीकी टीम की कमान संभालेंगे। वनडे आउट टी-20 सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान बाद में होगा।

साउथ अफ्रीका के भारत दौरे का फुल शेड्यूल

  • पहला टेस्ट: 14 - 18 नवंबर, कोलकाता
  • दूसरा टेस्ट: 22 - 26 नवंबर, गुवाहाटी
  • पहला वनडे: 30 नवंबर, रांची
  • दूसरा वनडे: 3 दिसंबर, रायपुर
  • तीसरा वनडे: 6 दिसंबर, विशाखापत्तनम
  • पहला टी20: 9 दिसंबर, कटक
  • दूसरा T20: 11 दिसंबर, मुल्लांपुर
  • तीसरा T20: 14 दिसंबर, धर्मशाला
  • चौथा T20: 17 दिसंबर, लखनऊ
  • पांचवां T20: 19 दिसंबर, अहमदाबाद

यह भी पढ़ें

रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर की पारी गई बेकार, पहले T20I में न्यूजीलैंड को मिली रोमांचक जीत

कोलकाता टेस्ट खेलेंगे ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल, इस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता, हुआ बड़ा खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल