1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 से पहले अचानक इस टीम ने बदल दिया कप्‍तान, जानिए अब किसे मिली कमान

IPL 2023 से पहले अचानक इस टीम ने बदल दिया कप्‍तान, जानिए अब किसे मिली कमान

 Published : Mar 21, 2023 02:07 pm IST,  Updated : Mar 21, 2023 03:15 pm IST

IPL 2023 : आईपीएल 2023 की तैयारी अब अपने अंतिम चरण में है। इसके शुरू होने में दस दिन बाकी हैं और 31 मार्च से आईपीएल के नए सीजन का आगाज हो जाएगा।

Aiden Markram- India TV Hindi
Aiden Markram Image Source : PTI

IPL 2023 : आईपीएल 2023 अब बहुत करीब है। इसके शुरू होने में अब बस दस की ही दिन का वक्‍त बचा हुआ है। पहला मैच 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाना है। टीमों ने अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है और कैंप भी लग गए हैं। टीम इंडिया को जो खिलाड़ी ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेल रहे हैं, वे चेन्‍नई में हैं, 22 मार्च को जैसे ही ये सीरीज खत्‍म होगी, सभी खिलाड़ी अपनी अपनी टीम से जुड़ जाएंगे। हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्‍तान का ऐलान किया था और बताया था कि एडन मार्करम अगले सीजन के लिए उनके कप्‍तान होंगे। इससे पहले टीम की कमान केन विलियमसन संभाल रहे थे, लेकिन टीम का पिछला सीजन ठीक नहीं गया तो उन्‍हें न केवल कप्‍तानी से हटाया गया, बल्कि टीम से भी बाहर कर दिया गया। इसके बाद केन विलियमन फिर से ऑक्‍शन में आए और उन पर गुजरात टाइटंस ने सबसे ज्‍यादा बोली लगाकर अपने पाले में शामिल कर लिया। यानी अगले सीजन में एसआरएच के कप्‍तान एडन मार्करम होंगे। अब एडन मार्करम को एक और बड़ी जिम्‍मेदारी मिली है। 

Aiden Markram
Image Source : PTIAiden Markram

एडन मार्करम आज के मैच में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ कर रहे हैं दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्‍तानी 

दक्षिण अफ्रीका और वेस्‍टइंडीज के बीच इस वक्‍त वनडे सीरीज खेली जा रही है। दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमान टेम्‍बा बावुमा के हाथ में थी, लेकिन अचानक से टीम का कप्‍तान बदल दिया गया है। आईपीएल में सनराइसर्ज हैदराबाद के अब एडन मार्करम इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपनी टीम की कमान संभालते हुए नजर आ रहे हैं। इसका ऐलान कर दिया गया है। हालांकि वे इसलिए कप्‍तान बनाए गए हैं, क्‍योंकि बताया जाता है कि टेम्‍बा बावुमा पूरी तरह से फिट नहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका और वेस्‍टइंडीज के बीच आज आखिरी एक दिवसीय मुकाबला खेला जा रहा है, उनमें एडन मार्करम कप्‍तानी कर रहे हैं। तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण हो नहीं पाया था और दूसरा मैच वेस्‍टइंडीज ने 48 रन से अपने नाम किया था। यानी वेस्‍टइंडीज की सीरीज में बढ़त है। बताया जाता है कि टेम्‍बा बावुमा की मांसपेशियों में खिंचाव है, इसलिए तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने बताया है कि आगे की परेशानी से बचने और एहतियात के तौर पर ये फैसला लिया गया है। 

Temba Bavuma
Image Source : PTITemba Bavuma

टेम्‍बा बावुमा ने दूसरे वनडे में खेली थी 144 रन की शानदार पारी 
हालांकि टेम्‍बा बावुमा का टीम से बाहर होना, एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्‍योंकि टेम्‍बा टीम के एक अहम सदस्‍य हैं। टेम्‍बा बावुमा ने दूसरे एक दिवसीय मुकाबले में शानदार 144 रनों की  पारी खेली थी। इस मैच में उन्‍होंने केवल 118 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उनके बल्‍ले से 11 चौके और सात आसामनी छक्‍के आए। इतनी शानदार पारी के बाद भी टीम वेस्‍टइंडीज से 48 रन के भारी अंतर से हार गई थी। इस बीच जब एडन मार्करम की कप्‍तानी में दक्षिण अफ्रीकी टीम मैदान में उतरी तो उन्‍होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इतना ही नहीं सीरीज को बराबरी पर लाने के लिए कप्‍तान एडन मार्करम ने टीम ने चार बदलाव भी कर दिए।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल