SRH vs MI: आईपीएल 2024 के 8वें मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे ट्रेविस हेड ने इस फैसले को गलत साबित करके दिखाया। ट्रेविस हेड ने इस पारी में सिर्फ 24 गेंदों का सामना किया, लेकिन दौरान उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए।
ट्रेविस हेड ने इस मैच में 24 गेंदों का सामना करते हुए 62 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 258.33 की स्ट्राइक रेट से 9 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं, उन्होंने अर्धशतक तक पहुंचने के लिए सिर्फ 18 गेंदे लीं। इसी के साथ वह मुंबई के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए। ट्रेविस हेड से पहले ऋषभ पंत भी आईपीएल में 18 गेंदों पर अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं, मुंबई के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड पैट कमिंस के नाम है। पैट कमिंस ने 14 गेंदों पर ये कारनामा किया था।
14 गेंद - पैट कमिंस - पुणे, 2022
16 गेंद - अभिषेक शर्मा - हैदराबाद, 2024
18 गेंद - ऋषभ पंत - मुंबई, 2018
18 गेंद - ट्रेविस हेड - हैदराबाद, 2024
19 गेंद - अजिंक्य रहाणे - मुंबई, 2023
ट्रेविस हेड इस पारी के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा ने इसी मैच में 16 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें
SRH vs MI: IPL में खुली 17 साल के खिलाड़ी की किस्मत, मुंबई इंडियंस के लिए किया डेब्यू
IPL के ऐतिहासिक रिकॉर्ड में दर्ज हुआ रोहित का नाम, विराट-धोनी के इस खास क्लब में बनाई जगह
संपादक की पसंद