1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ट्रेविस हेड ने 5 रन बनाते ही रोहित-संगकारा को छोड़ा पीछे, अब खतरे में कोहली का बहुत बड़ा कीर्तिमान

ट्रेविस हेड ने 5 रन बनाते ही रोहित-संगकारा को छोड़ा पीछे, अब खतरे में कोहली का बहुत बड़ा कीर्तिमान

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jun 11, 2025 06:15 pm IST,  Updated : Jun 11, 2025 06:16 pm IST

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल की पहली पारी में ट्रेविस हेड सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बावजूद हेड ने बहुत बड़ा कारनामा कर दिया।

Travis Head- India TV Hindi
ट्रेविस हेड Image Source : GETTY

इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में आज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज हो चुका है। साउथ अफ्रीक के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लबाजी करने का न्यौता दिया। मार्नश लाबुशेन और उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया की पारी का आगाज करने के लिए मैदान पर उतरे लेकिन पहले 3 ओवर में एक रन के लिए तरस गए। इसके बाद कगिसो रबाडा ने अपने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के टॉप आर्डर को बुरी तरह झकझोर दिया। रबाडा ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के 7वें ओवर में उस्मान ख्वाजा (0) और कैमरन ग्रीन (0) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। 

रोहित और संगकारा छूटे पीछे

ऑस्ट्रेलिया के 16 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद मार्नश लाबुशेन ने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन मार्को येनसन ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दे दिया। येनसन ने लाबुशेन को 17 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। लाबुशेन के आउट होने के बाद ट्रेविस हेड क्रीज पर आए लेकिन कुछ खास नहीं कर सके। हेड सिर्फ 11 रन बनाकर 24वें ओवर में येनसन का शिकार बन गए। हेड भले ही बल्ले से कमाल नहीं कर सके लेकिन इस छोटी सी पारी में उन्होंने रोहित शर्मा और कुमार संगकारा जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया।

ट्रेविस हेड पहुंचे दूसरे नंबर पर 

दरअसल, WTC फाइनल से पहले ICC टूर्नामेंट के फानल में ट्रेविस हेड के नाम 3 पारियों में 318 रन थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने 3 रन पूरे किए तो ICC फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कुमार संगकारा से आगे निकल गए। इसके बाद 6 रन बनाते ही रोहित शर्मा को पछाड़कर ICC फाइनल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। अब ट्रेविस हेड के नाम ICC फाइनल में 4 पारियों में 339 रन दर्ज हो गए हैं और अब उनके निशाने पर विराट कोहली का रिकॉर्ड है। बता दें, कोहली ICC फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 11 पारियों में 411 रन बनाए हैं। हेड को कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 83 रनों की दरकार है। अगर दूसरी पारी में हेड के बल्ले से बड़ी पारी आती है, तो कोहली का रिकॉर्ड चकनाचूर हो सकता है। 

ICC फाइनल में सबसे ज्यादा रन

  • 411 - विराट कोहली (11 इनिंग्स)
  • 329 - ट्रेविस हेड (4 इनिंग्स)
  • 322 - रोहित शर्मा (11 इनिंग्स)
  • 320 - कुमार संगकारा (7 इनिंग्स)
  • 270 - महेला जयवर्धने (7 इनिंग्स)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल