1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Sai Sudharsan के साथ ये क्या हो रहा है? लगातार दूसरी मैच में हुए हिट विकेट, गिल ने दिया ऐसा रिएक्शन

Sai Sudharsan के साथ ये क्या हो रहा है? लगातार दूसरी मैच में हुए हिट विकेट, गिल ने दिया ऐसा रिएक्शन

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 29, 2026 11:18 pm IST,  Updated : May 29, 2026 11:18 pm IST

Sai Sudharsan Hit Wicket: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज लगातार दूसरी मैच में हिट विकेट होकर पवेलियन लौट गए हैं। उनके आउट होने के बाद शुभमन गिल ने जो रिएक्शन दिया वो काफी वायरल हो रहा है।

Sai Sudharsan- India TV Hindi
साई सुदर्शन Image Source : AP

Sai Sudharsan Hit Wicket: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन लगातार दूसरी मैच हिटविकेट आउट होकर पवेलियन लौटे हैं। इससे पहले RCB के खिलाफ पहले क्वालीफायर मैच में भी वह हिट विकेट आउट हुए थे। ऐसे ही वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर मैच में भी वह आउट हुए। वह पिछले दो मैच में जिस तरह से आउट हुए हैं, उसे देखने के बाद सुदर्शन खुद भी अपने आप से काफी नाराज नजर आए। वह आईपीएल में तीसरी बार हिट विकेट आउट हुए हैं।

बृजेश शर्मा की गेंद पर हिट विकेट आउट हुए साई सुदर्शन

गुजरात टाइटंस की पारी के 13वें ओवर में साई सुदर्शन आउट हुए। राजस्थान की तरफ से ये ओवर बृजेश शर्मा डाल रहे थे। ओवर की पांचवीं गेंद उन्होंने ऑफ स्टम्प के बाहर लो फुल टॉस डाली थी। इस गेंद पर साई सुदर्शन ने बल्ले का मुंह खोला और ऑफ साइड की तरफ स्क्वायर की दिशा में मारने की कोशिश की। शॉट लगाने के चक्कर में एक बार फिर उनका बल्ला हाथ से छूट गया और वो विकेट के पीछे स्टंप पर जाकर लगा और अंपायर ने इसे हिट विकेट आउट माना।

साई सुदर्शन के विकेट पर गिल का रिएक्शन हुआ वायरल

साई सुदर्शन जाहिर तौर इस तरह से आउट होने के बाद अपने आप से निराश दिखे और जैसे ही उनका बल्ला स्टंप पर लगा उन्होंने तुरंत अपना माथा पकड़ लिया। लेकिन नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद शुभमन गिल भी उनके आउट होने के बाद काफी निराश नजर आए। वह भी घुटने पर बैठ गए। वहीं स्टैंड में मौजूद GT के फैंस सब उनका विकेट गिरने के बाद हैरान और परेशान दिखे। RCB के खिलाफ मैच में भी वह कुछ इसी अंदाज में आउट हुए थे।

32 रन बनाकर आउट हुए सुदर्शन

साई सुदर्शन इस मैच में अच्छी लय में दिख रहे थे। वह 32 बॉल पर 58 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने आठ चौके और एक छक्का लगाया। लेकिन आउट होने के साथ ही उन्होंने मेंस टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार हिट विकेट होने के मामले में आंद्रे रसेल और शोएब मलिक की बराबरी कर ली है। साई सुदर्शन मेंस टी20 क्रिकेट में 3 बार हिट विकेट आउट हो चुके हैं।

मेंस T20 में सबसे ज्यादा बार हिट-विकेट आउट होने वाले बल्लेबाज

  • 3 - आंद्रे रसेल
  • 3 - शोएब मलिक
  • 3 - साई सुदर्शन (सभी IPL में)

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने IPL में छुआ 1000 का आंकड़ा, एक झटके में तोड़ दिया आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी के हेलमेट में लगी रबाडा की तेज गेंद, सिराज ने तुरंत पूछा उनका हाल; फैंस भी गए घबराए

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल