1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद शमी को मिली बंगाल की टीम में जगह, इस खिलाड़ी को अचानक बनाया गया कप्तान

मोहम्मद शमी को मिली बंगाल की टीम में जगह, इस खिलाड़ी को अचानक बनाया गया कप्तान

 Published : Dec 20, 2025 02:15 pm IST,  Updated : Dec 20, 2025 02:15 pm IST

विजय हजारे ट्रॉफी 2025/26 के लिए बंगाल की टीम स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। टीम में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को चांस दिया गया है।

mohammed shami- India TV Hindi
मोहम्मद शमी Image Source : PTI

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वह लगातार घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं और अब उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बंगाल की स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया है। जहां वह तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। वहीं बंगाल की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन को मिली है।

घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं शमी

मोहम्मद शमी पहले चोटिल हो गए थे। अब इसके बाद उन्होंने वापसी की और अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मौजूदा सीजन में अभी तक सभी फॉर्मेट में 36 विकेट लिए हैं। भारतीय घरेलू सीजन की शुरुआत रणजी ट्रॉफी से हुई जिसमें शमी ने चार मैच में 18.60 के औसत से 20 विकेट लिए। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और सात मैचों में 14.93 के औसत से 16 विकेट हासिल किए। 

आकाश दीप और मुकेश कुमार को भी मिला मौका

विजय हजारे ट्रॉफी में मोहम्मद शमी बंगाल के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। बंगाल की टीम में भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार भी शामिल हैं। विकेटकीपर के तौर पर अभिषेक पोरेल और सुमित नाग को भी चांस दिया गया है। दूसरी तरफ शाहबाज अहमद को भी स्क्वाड में मौका मिला है।

विदर्भ के खिलाफ पहला मुकाबला बंगाल की टीम

बंगाल को एलीट ग्रुप बी में रखा गया है और वह 24 दिसंबर को राजकोट में विदर्भ के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इस ग्रुप की अन्य टीमें असम, बड़ौदा, जम्मू कश्मीर, हैदराबाद, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश हैं। 

बंगाल की टीम: 

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), अनुस्तुप मजूमदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुदीप घरामी, सुमंत गुप्ता, सुमित नाग (विकेटकीपर), चंद्रहास दाश, शाहबाज अहमद, करण लाल, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, मुकेश कुमार, सायन घोष, रवि कुमार, आमिर गनी, विशाल भाटी, अंकित मिश्रा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल