1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL से पहले CSK के इस बल्लेबाज ने एक ही ओवर में जड़े 7 छक्के, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; देखें Video 6,6,6,6,6,6,6

IPL से पहले CSK के इस बल्लेबाज ने एक ही ओवर में जड़े 7 छक्के, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; देखें Video 6,6,6,6,6,6,6

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Nov 28, 2022 01:49 pm IST,  Updated : Nov 28, 2022 04:14 pm IST

विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच खेले गए मैच के एक ओवर में सात छक्के लगाए गए हैं।

Ritutraj Gaikwad, BCCI Domestic- India TV Hindi
ऋतुराज गायकवाड़ Image Source : BCCI DOMESTIC

विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में महाराष्ट्र के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ही ओवर में 7 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया। मैच के 49वें ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ ने यह कारनामा किया। आप सोच रहे होंगे कि एक ओवर में तो छह ही गेंद होते हैं तो ऋतुराज गायकवाड़ ने सात छक्के कैसे लगा दिए। आइए बताते हैं की पूरा मामला क्या है।

दरअसल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच खेले जा रहे मैच में उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले इनिंग का 49वां ओवर फेकने के लिए उत्तर प्रदेश की ओर से शिवा सिंह आए। ओवर के पहले 4 गेंदों पर ऋतुराज ने 4 छक्के लगाए। शिवा सिंह ने ओवर की पांचवी गेंद नो बॉल फेक दी उस गेंद पर भी ऋतुराज ने छक्का लगा दिया। ओवर में 4 गेंदों पर पांच छक्के लग चुके थे। बाकि बचे दो गेंदों पर भी छक्का लगाकर ऋतुराज ने इतिहास रच दिया। ओवर में उन्होंने कुल 43 रन ठोके। मैच में ऋतुराज गायकवाड़ 159 गेंदों पर 220 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 16 छक्के लगाए। खबर बनाते वक्त तक मैच की पहली इनिंग का खेल ही खत्म किया है। महाराष्ट्र की टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 330 रन बनाए हैं। उत्तर प्रदेश की टीम अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

टूट गए कई रिकॉर्ड

इस मैच के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने लिस्ट ए क्रिकेट में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 छक्के लगाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस रिकॉर्ड को इयोन मोर्गन ने आगे चल कर 17 छक्को के साथ तोड़ दिया था। लेकिन आज ऋतुराज गायकवाड़ ने 16 छक्के लगाकर इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ही ओवर में 43 रन बनाए। वह लिस्ट ए क्रिकेट में एसा कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। ऐसा करके उन्होंने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल