1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली की जगह लेने के लिए 2 खिलाड़ी तैयार, आगे की राह होगी मुश्किल

विराट कोहली की जगह लेने के लिए 2 खिलाड़ी तैयार, आगे की राह होगी मुश्किल

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Jul 11, 2022 11:02 am IST,  Updated : Jul 11, 2022 11:02 am IST

अब भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज खत्म हो गई और अब तीन वन डे मैच खेले जाने हैं। इसमें भी विराट कोहली (Virat Kohli) को जगह दी गई है।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : PTI

Highlights

  • इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी20 मैच में भी नहीं चला कोहली का बल्ला
  • अब इंग्लैंड के ही खिलाफ तीन वन डे मैच खेलते हुए नजर आएंगे विराट कोहली
  • खराब फार्म से लगातार उठ रहे हैं कोहली पर सवाल, रोहित शर्मा ने किया बचाव

Virat Kohli : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज भी खराब गई है। पूर्व कप्तान से उम्मीद थी कि उनका खोया हुआ फार्म वापस आ जाएगा और वे​​ फिर से उसी रंग में दिखाई देंगे, जैसा पहले दिखते थे। लेकिन सीरीज के दो मैचों में उन्हें खेलने का मौका मिला और वे एक भी बार वैसा खेल नहीं दिखा पाए, जिसके लिए वे जाने और पहचाने जाते थे। टी20 हो गया वन डे, विराट कोहली की नंबर तीन की जगह पक्की है। लेकिन इस बीच कुछ खिलाड़ी ऐसे निकलकर सामने आ गए हैं, जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अब​ विराट कोहली के लिए टीम में बने रहना मुश्किल नजर आने लगा है, बशर्ते कि आने वाले कुछ ही समय में वे फार्म में वापसी न कर लें। 

Virat Kohli
Image Source : GETTY IMAGESVirat Kohli

दो टी20 मैचों में विराट कोहली ने एक और 11 रन ही बनाए

विराट कोहली की अभी तक फार्म में वापसी नहीं हो पाई है। हर सीरीज से पहले ये उम्मीद लगाई जाती है कि इसमें तो कोहली की वापसी हो जाएगी, लेकिन सीरीज खत्म हो जाती है विराट कोहली का फार्म है कि वापस आने का नाम ही नहीं लेता। इंग्लैंड सीरीज में भी ऐसा ही कुछ देखने ​के लिए मिला। टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत टेस्ट मैच से हुई थी। इस टेस्ट मैच की पहली पारी में विराट कोहली ने 11 रन बनाए और उसके बाद दूसरी पारी में भी वे केवल 20 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद पहले टी20 मैच के लिए विराट कोहली को आराम दिया गया और दूसरे मैच में उनकी वापसी हुई। दूसरे टी20 मैच में विराट कोहली केवल एक ही रन बना सके और तीसरे मैच में उनकी पारी 11 रन बनाकर ही समाप्त हो गई। इस तहर से अब विराट कोहली पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। हाल तो ये हो गया है कि विराट कोहली का बल्ला तो नहीं ही चल रहा है, उनकी फील्डिंग पर भी सवाल उठने लगे हैं। विराट कोहली ने तीसरे मैच में एक आसान सा कैच भी टपक दिया था। 

Surya Kumar Yadav
Image Source : TWITTER/@BCCISurya Kumar Yadav

सूर्य कुमार यादव ने शतक लगाकर नंबर तीन के लिए ठोकी दावेदारी
इस बीच विराट कोहली की जगह लेने के लिए दो खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार नजर आते हैं। सूर्य कुमार यादव और दीपक हुड्डा। सीरीज के आखिरी मैच में भले टीम इंडिया को हार मिली हो, लेकिन सूर्य कुमार यादव ने कमाल की बल्लेबाजी की है। सूर्य कुमार यादव ने नंबर चार पर आकर शानदार शतक जड़ा। सूर्य कुमार यादव ने 55 गेंदों पर धुआंधार 117 रन जड़ दिए। इसमें छह छक्के और 14 चौके शामिल रहे। टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से कुछ ही बल्लेबाज शतक लगाने में कामयाब हुए हैं, जिसमें केएल राहुल, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और दीपक हुड्डा का नाम शामिल है, अब उस लिस्ट में सूर्य कुमार यादव भी शामिल हो गए हैं। वैसे आईपीएल में अपनी टीम के लिए सूर्य कुमार यादव नंबर तीन पर ही खेलते हैं, लेकिन टीम इंडिया में नंबर तीन विराट कोहली के लिए है, इसलिए वे नंबर चार पर आते हैं। 

Deepak Hudda
Image Source : PTIDeepak Hudda

दीपक हुड्डा भी नंबर तीन पर खेलकर लगा चुके हैं शतक 
इसके बाद अगर बात करें दीपक हुड्डा की, तो दीपक हुड्डा ने भी अपने छोटे से इंटरनेशनल करियर में सभी को खूब प्रभावित किया है। दीपक हुड्डा ने आयरलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में शानदार शतक जड़ा था। उन्होंने 57 गेंदों पर 104 रन बनाए थे। इस सीरीज में विराट कोहली नहीं थे, इसलिए दीपक हुड्डा नंबर तीन पर खेलने के लिए आए थे और कमाल की बल्लेबाजी की। इतना ही नहीं दीपक हुड्डा आईपीएल में अपनी टीम के लिए नंबर तीन पर ही खेलते हैं। वे भी नंबर तीन पर टीम इंडिया के ​लिए खेलने के दावेदारों में शामिल हो गए हैं। 
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए होना है टीम इंडिया का ऐलान 
अब भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज खत्म हो गई और अब तीन वन डे मैच खेले जाने हैं। इस टीम में भी विराट कोहली को जगह दी गई है। इन तीन मैचों के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर जाने वाली है। वहां तीन वन डे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। वन डे सीरीज पहले है, इसलिए उसके लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है और विराट कोहली उस टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें रेस्ट दिया गया है। लेकिन अभी तक टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा होनी बाकी है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या विराट कोहली उस टीम में अपनी जगह बना पाते हैं या फिर वे एक बार फिर रेस्ट लेना ही चुनते हैं। इस बीच इतना तो पक्का है कि विराट कोहली का ऐसा ही फार्म आने वाले कुछ और मैचों में चलता रहा तो उनके लिए आगे की राह काफी मुश्किल हो जाएगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल