1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ते ही सचिन को पीछे करेंगे कोहली, हो जाएगा ये बड़ा कमाल

वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ते ही सचिन को पीछे करेंगे कोहली, हो जाएगा ये बड़ा कमाल

 Written By: Govind Singh
 Published : Jul 21, 2023 02:38 pm IST,  Updated : Jul 21, 2023 02:38 pm IST

विराट कोहली अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक लगा देते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर को पीछे कर देंगे।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : PTI

Indian Cricket Team: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पिछले एक दशक से टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने अपने दम पर भारतीय टीम को कई मैच जिताए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वह 87 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और टेस्ट मैच के दूसरे दिन वह शतक पूरा कर सकते हैं। इसी के साथ वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

शतकों को मामले में हो सकते हैं आगे 

विराट कोहली अपना 500वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 75 शतक लगाए हैं। अगर वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक लगाने वाले में कामयाब हो जाते हैं, तो उनके नाम 76 शतक हो जाएंगे। फिर वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे, क्योंकि सचिन ने 500 मैचों के बाद 75 शतक लगाए हैं। 

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी 

भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 499 मैच के बाद 48.51 की औसत से 24839 रन बनाए हैं। वहीं, विराट कोहली ने 25461 रन बनाए हैं, जिसमें औसत 53.48 है। कोहली ने 500वें मैच में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले कोई भी बल्लेबाज 500वें मैच में हाफ सेंचुरी नहीं जड़ा पाया था। 

भारत के लिए खेले तीनों फॉर्मेट 

विराट कोहली ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में 100 से ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी पहले खिलाड़ी हैं। वह नंबर-3 पर भारत के लिए सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अभी तक 110 टेस्ट, 274 वनडे मैच, 115 टी20 मैच खेले हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल