1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Virat Kohli Dance : विराट कोहली की एक्सरसाइज और डांस साथ, देखिए

Virat Kohli Dance : विराट कोहली की एक्सरसाइज और डांस साथ, देखिए

 Published : Jul 20, 2022 12:34 pm IST,  Updated : Jul 20, 2022 12:34 pm IST

Virat Kohli Dance : पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपने फार्म को लेकर जूझ रहे हैं। उनकी शुरुआत तो अच्छी होती है, लेकिन वे उस शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं।

Virat kohli- India TV Hindi
Virat kohli Image Source : VIRAT KOHLI INSTAGRAM

Highlights

  • वेस्टइंडीज टूर के लिए विराट कोहली को दिया गया रेस्ट
  • एशिया कप 2022 में कर सकते हैं टीम इंडिया में वापसी
  • विराट कोहली ने साल 2019 में लगाया था इंटरनेशनल शतक

Virat Kohli Dance Video : टीम इंडिया वेस्टइंडीज से सीरीज खेलने के लिए वहां पहुंच चुकी है, लेकिन विराट कोहली इस टीम के साथ नहीं हैं। उन्हें वन डे और टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। इस बीच पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस पर काम रहे हैं और फार्म में वापसी की कोशिश में जुटे हैं। विराट कोहली ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, ​जिसमें उनका अलग ही अंदाज नजर आ रहा है। ये वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग लगातार इसे लाइक और शेयर कर रहे हैं। 

विराट कोहली का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपने फार्म को लेकर जूझ रहे हैं। उनकी शुरुआत तो अच्छी होती है, लेकिन वे उस शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वन डे सीरीज और टी20 सीरीज में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले और न ही वे टेस्ट मैच में कई बड़ी पारी खेल पाए हैं। यही कारण है कि उन्हें रेस्ट दिया गया है। अब माना जा रहा है कि विराट कोहली अगले महीने से शुरू होने वाले एशिया कप 2022 से टीम इंडिया में वापसी करेंगे। वहीं विराट कोहली ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, वो जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया है। कोहली ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें लिखा है कि लंबे समय से ये पेंडिंग था, लेकिन मुझे लगता है कि इसमें ज्यादा देर नहीं हुई है.ये वीडियो आता है और छा जाता है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है। विराट कोहली भले इस वक्त रन ना बना पा रहे हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई भी कमी नहीं हुई है। विराट कोहली मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। यही कुछ उनके ताजा वीडियो में भी देखा जा रहा है। सभी लोग चाहते हैं कि विराट कोहली इस रेस्ट में अपने फार्म में वापसी का प्रयास करेंगे और जब मैदान पर उतरेंगे तो रन मशीन फिर से बन जाएंगे। 

Virat Kohli performance against england
Image Source : INDIA TVVirat Kohli performance against england

इंग्लैंड सीरीज में ऐसा रहा है पूर्व कप्तान विराट कोहली का प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की शुरुआत टेस्ट मैच से हुई थी। इस मैच की पहली पारी में उन्होंने 11 रन बनाए और दूसरे मैच में भी 20 रन की छोटी सी पारी खेली। इसके बाद पहले टी20 मैच में वे नहीं खेल पाए थे। दूसरे टी20 मैच में उन्होंने एक रन बनाया और तीसरे मैच में भी उनके बल्ले से केवल 11 रन निकले। वन डे सीरीज के पहले मैच में वे फिट नहीं थे, इसलिए नहीं खेले। दूसरे वन डे में उन्होंने 16 और तीसरे वन डे में 17 रन की पारी खेली। यानी विराट कोहली ने इंग्लैंड में केवल छह पारियां खेली और उनके बल्ले से कुल मिलाकर 76 रन ही निकले। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल