1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली को देखने के लिए बुरी हालत में पहुंचा फैन, डॉक्टर से लेने पड़े दो इंजेक्शन

विराट कोहली को देखने के लिए बुरी हालत में पहुंचा फैन, डॉक्टर से लेने पड़े दो इंजेक्शन

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jan 31, 2025 01:11 pm IST,  Updated : Jan 31, 2025 02:09 pm IST

विराट कोहली 12 सालों के बाद रणजी का कोई मैच खेल रहे हैं। उन्हें देखने के लिए फैंस काफी दूर-दूर से स्टेडियम आ रहे हैं। कोहली ने पहली पारी में सिर्फ 6 रन बनाए और वह आउट हो गए।

Virat Kohli- India TV Hindi
विराट कोहली को देखने के लिए स्टेडियम पहुंचा फैन Image Source : PTI / INDIA TV

रणजी ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। जहां टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उन खिलाड़ियों में विराट कोहली का नाम भी शामिल है। विराट कोहली दिल्ली की टीम के लिए खेल रहे हैं। ऐसे में विराट कोहली को देखने के लिए हजारों फैंस स्टेडियम पहुंचे हैं। यह मैच दिल्ली और रेलवे के बीच खेला जा रहा है। इस मैच के लिए दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन ने फैंस के लिए स्टेडियम में फ्री एंट्री रखी है। ऐसे में विराट की एक झलक पाने के लिए फैंस दूर-दूर से स्टेडियम आ रहे हैं। इसी बीच इंडिया टीवी को ऐसा फैन मिला जो डॉक्टर से दो इंजेक्शन लगाकर सिर्फ यह मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचा था।

बीमार होने के बाद भी पहुंचा फैन

इंडिया टीवी के स्पोर्ट्स एडिटर समीप राजगुरु जब अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम के बाहर पहुंचे, तब उन्हें भारी तादाद में फैंस नजर आए। उन्होंने जब फैंस से बात करना चाहा तब सभी का जवाब एक ही था कि वह सिर्फ विराट कोहली के कारण इस मुकाबले को देखने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान उन्हें एक ऐसा भी फैन भी मिला जो सोनीपत हरियाणा से मैच देखने के लिए आया था। इस फैन ने बताया कि वह सुबह के 4 बजे ही अपने घर से निकला हुआ था और बीच रास्ते में उसकी तबियत खराब हो गई थी। फिर भी यह फैन अपने घर वापस नहीं लौटा और डॉक्टर से इंजेक्शन लेकर मैच देखने के लिए वेन्यू पर पहुंच गया। इससे ही साफ पता चलता है कि विराट कोहली किस लेवल के प्लेयर हैं। 

फेल हुए कोहली 

रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली का खेलना एक बड़ी बात बन गई है। बीते दिनों से क्रिकेट की दुनिया में यह मुद्दा चर्चा का विषय बना रहा। 31 जनवरी को विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए जब मैदान पर उतरे को पूरे स्टेडियम में विराट-विराट की गुंज थी। हर किसी को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन कोहली ने एक बार फिर से अपने फैंस को निराश किया। उन्हें हिमांशु सांगवान ने आउट किया। कोहली ने इस मुकाबले में सिर्फ 6 रनों की पारी खेली। विराट कोहली के आउट होते ही पूरा स्टेडियम खाली हो गया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल