1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन, पोंटिंग, संगकारा और जयसूर्या जो नहीं कर पाए, अब विराट कोहली करके दिखाएंगे

सचिन, पोंटिंग, संगकारा और जयसूर्या जो नहीं कर पाए, अब विराट कोहली करके दिखाएंगे

 Published : Jul 26, 2023 05:54 pm IST,  Updated : Jul 26, 2023 05:54 pm IST

Virat Kohli : विराट कोहली अब तक वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट में तीन और वनडे में नौ शतक लगाने वाले बल्‍लेबाज हैं।

Virat Kohli - India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : GETTY

Virat Kohli IND vs WI : टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली, एक बार फिर से मैदान में उतरकर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। वेस्‍टइंडीज के खिलाफ खेली गई टेस्‍ट सीरीज में कोहली ने अभी दूसरे ही टेस्‍ट में 121 रन की शानदार पारी खेली थी। वेस्‍टइंडीज वैसे भी विराट कोहली को बहुत रास आता है। वे अब तक वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट में तीन शतक लगा चुके हैं और नौ शतक वनडे इंटरनेशन में भी उनके नाम पर हैं। लेकिन आज बात शतक की नहीं, एक ऐसी बात की, जिसके बारे में शायद आप सोच नहीं रहे होंगे। जो काम क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, श्रीलंका के सनथ जयसूर्या, ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के कप्‍तान रहे रिकी पोंटिंग और कुमार संगकारा नहीं कर पाए, वो अब विराट कोहली करने जा रहे हैं। 

विराट कोहली को 13 हजार वन डे रन पूरे करने के लिए चाहिए 102 रन 

विराट कोहली अब तक वनडे इंटरनेशनल में 12898 रन बना चुके हैं। ये आंकड़ा देखकर आप समझ ही गए होंगे कि कोहली को अपने 13 हजार रन पूरे करने के लिए केवल 102 रनों की जरूरत है। दुनियाभर के केवल चार ही खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अब तक 13 हजार रन के आंकड़े को पार कर पाए हैं। उसमें भारत के सचिन तेंदुलकर का भी नाम शामिल है। लेकिन विराट कोहली इन सभी से काफी पहले यानी कम मैचों में इस रिकॉर्ड को तोड़ने के मुहाने पर खड़े हुए हैं। 

अब तक सबसे तेज 13 हजार रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं सचिन तेंदुलकर 
अब तक वनडे में सबसे तेज 13 हजार रन का आंकड़ा छूने में सचिन तेंदुलकर नंबर एक पर हैं। वैसे तो जब उन्‍होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया, तब तक 18 हजार से ज्‍यादा रन बनाए थे, लेकिन जब वे 13 हजार रन पूरे कर रहे थे, जब तक केवल 321 मैच ही खेले थे। इसके बाद दूसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं, जिन्‍होंने 341 मैचों में 13 हजार रन पूरे किए थे। श्रीलंका के कुमार संगकारा  363 मैचों में इस आंकड़े को छू पाए थे, वहीं सनथ जयसूर्या को तो 416 वन डे मैचों का इंतजार करना पड़ा। विराट कोहली अब तक 274 मैच ही खेले हैं। यानी इस सीरीज के किसी भी मैच में कुल मिलाकर 102 रन बना तो भी सबसे तेज 13 हजार वनडे रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन जाएंगे। विराट कोहली अब तक 274 मैचों में 12 हजार 898 रन बना चुके हैं। इसमें उनका औसत 57.52 का है। वहीं स्‍ट्राइक रेट 93.62 का है। उनके नाम 28 वनडे शतक और 82 अर्धशतक हैं। अब देखना ये दिलचस्‍प होगा कि विराट कोहली वेस्‍टइंडीज के खिलाफ किस मैच में 102 रन पूरे कर इस कीर्तिमान को रचने का काम करते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल