1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के लिए इन 2 प्लेयर्स ने ODI वर्ल्ड कप 2011 में लिया था हिस्सा, इस बार भी टीम में मिली जगह

भारत के लिए इन 2 प्लेयर्स ने ODI वर्ल्ड कप 2011 में लिया था हिस्सा, इस बार भी टीम में मिली जगह

 Published : Sep 29, 2023 07:09 am IST,  Updated : Sep 29, 2023 07:09 am IST

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम की स्क्वाड में दो खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2011 में भी हिस्सा लिया था। इनमें से एक खिलाड़ी को अक्षर पटेल के चोटिल होने के बाद टीम में मौका मिला है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Indian Cricket Team Image Source : GETTY

ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा हुआ है। पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है और 28 सितंबर तक टीमें अपने स्क्वाड में बदलाव कर सकती थीं। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक-एक बदलाव हुआ है। इससे भारतीय टीम में दो ऐसे खिलाड़ी हो गए हैं, जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2011 में भी हिस्सा लिया था और इस बार उन्हें स्क्वाड में जगह दी गई है। आइए जानते हैं, इन प्लेयर्स के बारे में। 

वनडे वर्ल्ड कप 2011 में भी खेले थे ये भारतीय खिलाड़ी 

भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन और विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप 2011 में भी हिस्सा लिया था और इस बार भी ये दोनों खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे। पहले अश्विन को टीम इंडिया में मौका नहीं मिला था। अक्षर पटेल स्क्वाड में शामिल थे, लेकिन उन्हें एशिया कप के दौरान चोट लग गई और वह वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। इसी वजह से अक्षर के रिप्लेसमेंट के तौर पर अश्विन टीम में आ गए। 

ODI वर्ल्ड कप 2011 में किया था ऐसा प्रदर्शन 

रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2011 में दो मैच खेले थे और 4 विकेट हासिल किए। वहीं विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप 2011 में 9 मुकाबले खेले थे और 282 रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल था। इन दोनों खिलाड़ियों की वजह से ही टीम इंडिया कई अहम मुकाबले जीतने में सफल रही थी। भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2011 का खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। 

10 साल से नहीं जीती ICC ट्रॉफी 

भारत ने आखिरी बार आईसीसी ट्रॉफी साल 2013 में जीती थी। उसके बाद से पिछले 10 सालों से टीम इंडिया के हाथ खाली हैं। पिछले वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, जहां भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस बार वर्ल्ड कप भारत की धरती पर हो रहा है। इस वजह से टीम इंडिया खिताब जीतने की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। भारत ने हाल ही में एशिया कप 2023 का खिताब जीता है और टीम के ज्यादातर खिलाड़ी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: 

ODI World Cup 2023: इन दो टीमों में हुए बदलाव, यहां देखें सभी 10 देशों के फाइनल स्क्वाड

भारत के मुकाबले कमजोर टीम है पाकिस्तान, अपने ही पूर्व खिलाड़ी ने कह दी बड़ी बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल