1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो में लगातार दो दिन हुई गरमा-गरमी, अंपायर ने किया बीच बचाव- Video

IND vs ENG: विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो में लगातार दो दिन हुई गरमा-गरमी, अंपायर ने किया बीच बचाव- Video

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Jul 03, 2022 04:35 pm IST,  Updated : Jul 03, 2022 04:35 pm IST

विराट कोहली ने बर्मिंघम टेस्ट के दूसरे दिन जॉनी बेयरस्टो की स्लेजिंग और तीसरे दिन दोनों खिलाड़ियों के बीच नोक-झोंक हुई।

Virat Kohli and Jonny Bairstow- India TV Hindi
Virat Kohli and Jonny Bairstow Image Source : TWITTER

Highlights

  • विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो में हुई गरमा-गरमी
  • एजबेस्टन टेस्ट के दूसरे दिन कोहली ने की बेयरस्टो की स्लेजिंग
  • खेल के तीसरे दिन कोहली-बेयरस्टो के बीच नोक-झोंक

भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में हो रहे सीरीज के पांचवें रिशेड्यूल मैच में विराट कोहली एकबार फिर से अपने पुराने अंदाज में नजर आए। बल्लेबाजी में नहीं, जुबानी जंग में, वह भी एक बार नहीं, दो-दो बार। पहला मामला खेल के दूसरे दिन हुआ लेकिन खेल के बाद दोनों एक दूसरे के साथ गले लगकर पवेलियन भी गए। लेकिन दूसरे मामले में तो बात बिगड़ती दिखी।  

खेल के दूसरे दिन कोहली ने की बेयरस्टो की स्लेजिंग

इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जीत में अहम भूमिका निभाते हुए चार पारियों में दो शतक और नाबाद 71 रन की मदद से 377 रन बनाए थे। बेयरस्टो ने भारत के खिलाफ पहली पारी में उसी अंदाज में शुरुआत करने की कोशिश की लेकिन वे खेल के दूसरे दिन खतरनाक गेंदबाजी कर रहे मोहम्मद शमी के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए।

बेयरस्टो को पिच पर भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते देख भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली उनके पास पहुंचे और टिम साउदी का नाम लेकर उन्हें स्लेज किया। ये घटना 14वें ओवर के अंत में हुई जब स्टंप माइक ने विराट की आवाज को रिकॉर्ड किया। कोहली ने बेयरस्टो से कहा, “साउदी से ज्यादा तेज गेंद है, हां?”

खेल के तीसरे दिन एक दूसरे से भिड़े कोहली – बेयरस्टो

एजबेस्टन टेस्ट के तीसरे दिन 32वें ओवर में एक बार फिर से कोहली और बेयरस्टो मे नोक झोंक हुई। बेयरस्टो नॉन स्ट्राइक पर थे, कोहली उनके पास आए और आक्रामक तरीके से उनसे कुछ कहा और पिच की ओर इशारा भी किया। ये सुनकर बेयरस्टो ने भी जुबानी पलटवार किया कि ठीक तभी अंपायरों ने बीच-बचाव किया और दोनों खिलाड़ियों को एक दूसरे अलग कर दिया।

बेयरस्टो अच्छी फॉर्म में हैं। अगर वे लंबे वक्त तक क्रीज पर रुकते हैं तो ऐसी गरमा-गरमी आगे भी नजर आ सकती है।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल