1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Virat Kohli: 'भारत को वर्ल्ड कप जिताने...', विराट कोहली के बयान से मिले कुछ खास संकेत

Virat Kohli: 'भारत को वर्ल्ड कप जिताने...', विराट कोहली के बयान से मिले कुछ खास संकेत

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Jul 25, 2022 12:46 am IST,  Updated : Jul 25, 2022 12:46 am IST

Virat Kohli: विराट कोहली ने भारत को वर्ल्ड कप जिताने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगाने के संकेत दिए हैं।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : GETTY

Highlights

  • विराट कोहली ने वापसी के दिए संकेत
  • अगले महीने एशिया कप में खेल सकते हैं कोहली
  • भारतीय टीम के लिए जाहिर किए अपने खास इरादे

Virat Kohli: कभी दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाज माने जाते रहे विराट कोहली लंबे वक्त से खराब फॉर्म से संघर्ष कर रहे हैं, जिसके लिए उनकी लगातार आलोचना हो रही है। वे नवंबर 2019 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट की 78 पारियों में कोई शतक नहीं लगा सके हैं। लेकिन कोहली हारे नहीं हैं, उन्होंने वापसी के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगाने का इरादा जाहिर कर दिया है। पूर्व भारतीय कप्तान ने अगले महीने होने वाले बड़े टूर्नामेंट में वापसी के संकेत दिए हैं।

विराट कोहली एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वे इस टूर्नामेंट में दोनों फॉर्मेट में खेलते हुए 14 पारियों में 766 रन बना चुके हैं। हालांकि कोहली को 2018 एशिया कप के दौरान कई अन्य खिलाड़ियों के साथ रेस्ट दिया गया था। रोहित शर्मा को कार्यवाहक कप्तान बनाया गया था जिनकी अगुवाई में युवा टीम ने खिताब को अपने नाम किया था।

एशिया कप और वर्ल्ड कप पर कोहली की नजर

इस साल 27 अगस्त से यूएई में शुरू हो रहे एशिया कप में कोहली वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। साथ ही इसी साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी विराट ने टीम इंडिया की हरसंभव मदद करने की भरोसा दिलाया है।

मैं टीम को जिताने के लिए कुछ भी करूंगा- कोहली

स्टार स्पोर्ट्स ने 33 साल के कोहली का एक स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कहा है, “मेरा मुख्य लक्ष्य भारत को एशिया कप और वर्ल्ड कप में जिताना है और इसके लिए मैं टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं।”

कोहली को फिलहाल टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे से रेस्ट दिया गया है जहां भारतीय टीम को विंडीज के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेलनी है। कोहली को मिले इस आराम की काफी आलोचना की गई। कई दिग्ग्जों ने कहा कि विराट की फॉर्म में वापसी के लिए उनका मैदान में रहना जरूरी है लिहाजा सेलेक्टर्स को उन्हें विंडीज दौरे पर भेजना चाहिए था।      

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल