1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली बनाम रोहित शर्मा, श्रीलंका के खिलाफ वन डे में कौन है बेस्ट

विराट कोहली बनाम रोहित शर्मा, श्रीलंका के खिलाफ वन डे में कौन है बेस्ट

 Published : Jan 09, 2023 04:21 pm IST,  Updated : Jan 09, 2023 04:21 pm IST

IND vs SL : कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली साल 2023 का अपना पहला मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे। इस बीच सीरीज के तीनों मैच इन दोनों के लिए बहुत अहम होेने वाले हैं।

Rohit Sharma and Virat Kohli - India TV Hindi
Rohit Sharma and Virat Kohli Image Source : PTI

Rohit Sharma vs Virat Kohli : टीम इंडिया इस साल का अपना पहला वन डे मैच खेलने की तैयारी में है। भारतीय टीम अब तक तीन मैच इस साल खेल चुकी है, लेकिन ये तीनों टी20 इंटरनेशनल थे। लेकिन अब बारी वन डे सीरीज की है। वन डे सीरीज की खास बात ये है कि रोहित शर्मा बतौर कप्तान वापसी कर रहे हैं, वहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली की भी वापसी हो रही है। इन दोनों का ये साल का पहला मैच होगा। इस बीच आपको ये भी जानना चाहिए कि श्रीलंका के खिलाफ वन डे में रोहित शर्मा और विराट कोहली में से किसका बल्ला ज्यादा चला है। यानी किसने ज्यादा रन बनाए हैं। इस सीरीज से ही कहीं न कहीं इन दोनों खिलाड़ियों का भविष्य भी तय होगा। 

Virat Kohli vs Rohit Sharma
Image Source : GETTYVirat Kohli vs Rohit Sharma

सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ वन डे में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन 

भारत और श्रीलंका के खिलाफ अभी तक जो भी वन डे मैच हुए हैं, उसमें सबसे ज्यादा रन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 84 वन डे मैचों में 3113 रन बनाने का काम किया है। सचिन के रन केवल भारत की ओर से ही सबसे ज्यादा नहीं है, बल्कि दुनियाभर के बल्लेबाजों में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, इसके बाद दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं और तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक। लेकिन चलिए अब बात करते हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा की। विराट कोहली ने अब तक श्रीलंका के खिलाफ कुल मिलाकर 47 मैचों की 46 पारियों में बल्लेबाजी की है। इस दौरान उनके बल्ले से 2220 रन निकले हैं। उनका औसत करीब 60 का है और श्रीलंका के खिलाफ वे 90 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं। विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ अब तक आठ शतक और 11 अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 139 नाबाद का है। 

Virat Kohli vs Rohit Sharma
Image Source : BCCIVirat Kohli vs Rohit Sharma

रोहित शर्मा का श्रीलंका के खिलाफ वन डे में ऐसा है रिकॉर्ड 
कप्तान रोहित शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अभी तक 46 मैचों की 45 पारियों में बल्लेबाजी की है। इसमें उन्होंने 1665 रन बनाए हैं। उनका औसत करीब 46 का है और स्ट्राइक रेट 93 से भी ज्यादा का है। उन्होंने छह शतक और पांच अर्धशतक श्रीलंका के खिलाफ अभी तक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर श्रीलंका के खिलाफ 264 का है, जो रोहित का ओवरऑल सर्वाधिक स्कोर भी है। यानी कुल मिलाकर देखें तो इन दोनों का बल्ला श्रीलंका  के खिलाफ खूब बोलता है और जमकर चलता है। अब ये दोनों खिलाड़ी पहली बार इस साल मुकाबले के लिए मैदान में उतरेंगे तो देखना दिलचस्प होगा कि इस बार बाजी किसके हाथ जाती है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल