1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WI vs IND : टीम इंडिया की जीत के बाद श्रेयस अय्यर का वीडियो वायरल

WI vs IND : टीम इंडिया की जीत के बाद श्रेयस अय्यर का वीडियो वायरल

 Published : Jul 25, 2022 12:24 pm IST,  Updated : Jul 25, 2022 12:29 pm IST

WI vs IND : भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को दो विकेट से हराया। मैच के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर जैसे ही छक्का मारा, उसके बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में जश्न का माहौल बन गया।

Shreyas Iyer- India TV Hindi
Shreyas Iyer Image Source : PTI

Highlights

  • वेस्टइंडीज पर दो विकेट की जीत के बाद टीम इंडिया ने मनाया जश्न
  • भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में जीत के बाद उछलते हुए दिखे खिलाड़ी
  • तीसरे मैच में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करना चाहेगी टीम इंडिया

WI vs IND : टीम इंडिया ने एक और वन डे सीरीज अपने नाम कर ली है, वो भी वेस्टइंडीज में। सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को दो विकेट से हरा दिया। हालांकि सीरीज का पहला मैच हो या फिर दूसरा, भारतीय टीम के लिए जीत आसान नहीं थी। दोनों मैचों में दोनों टीमों ने 300 से ज्यादा रन बनाए और मैच का रिजल्ट आखिरी ओवर में आया। इससे समझा जा सकता है कि मैच कितने रोचक हुए और दोनों टीमों ने किस तरह का प्रदर्शन किया है। इस बीच दूसरे मैच में जब टीम इंडिया जीती तो टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में खूब जश्न मना। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल ने मारा छक्का

भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को दो विकेट से हराया। मैच के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर जैसे ही छक्का मारा, उसके बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में जश्न का माहौल बन गया। सभी खिलाड़ियों ने खूब डांस किया। खास तौर पर श्रेयस अय्यर ने तो कमाल की कर दिया। वे अपना बैट  लेकर उछलते हुए नजर आए। इसका वीडियो खुद बीसीसीआई के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है और इस पर खूब लाइक और कमेंट आ रहे हैं। सभी भारतीय खिलाड़ी अपने रंग मे नजर आए। जो खिलाड़ी इस मैच की प्लेइंग इलेवन में थे, वो तो जश्न मना ही रहे थे, जो नहीं थे वो भी पूरे उत्साह के सथ टीम के साथ नजर आ रहे थे। 

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में मना जश्न, गले मिले खिलाड़ी 
इसके बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी एक दूसरे से गले मिले। टीम को जीत दिलाने वाले अक्षर पटेल पर कैमरे का खास फोकस था। टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ के चेहरे पर मुस्कान थी। हालांकि अभी ये सीरीज खत्म  नहीं हुई है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच बाकी है। जहां एक ओर टीम इंडिया चाहेगी कि तीसरा मैच जीतकर सीरीज में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ किया जाए, वहीं वेस्टइंडीज की टीम आखिरी मैच जीतकर सम्मान बचाने की कोशिश करेगी। तीसरे मैच में टीम इंडिया में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी नजर आ सकते हैं, जो अभी बेंच पर बैठे हुए हैं। उन्हें मौका दिया जा सकता है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल