1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WI Women vs NZ Women 2nd T20I Highlights: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया, सीरीज में हासिल की 1-1 की बराबरी

WI Women vs NZ Women 2nd T20I Highlights: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया, सीरीज में हासिल की 1-1 की बराबरी

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Oct 01, 2022 08:08 pm IST,  Updated : Oct 01, 2022 10:49 pm IST

WI Women vs NZ Women 2nd T20I Highlights: न्यूजीलैंड की महिला टीम ने सीरीज के दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली।

West Indies Women vs New Zealand Women Live Updates- India TV Hindi
West Indies Women vs New Zealand Women Live Updates Image Source : CRICKET WEST INDIES

WI Women vs NZ Women 2nd T20I Highlights: सीरीज के दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने सीरीज के दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट गंवाए और एक गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल किया। मेहमानों के लिए सर्वाधिक 54 रन टीम की महान बल्लेबाज सूजी बेट्स ने बनाए। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-1 की बराबरी भी हासिल कर ली। इससे पहले, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर मेजबान वेस्टइंडीज की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। मेजबानों की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी जोड़ी के रूप में उसके दो विकेट सिर्फ 38 रन पर निकल गए। वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर सिर्फ 107 रन बना सकी। सबसे ज्यादा 42 रन किशोना नाइट ने बनाए। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट हेली यान्सेन ने लिए जबकि ईडन कार्सन के 2 विकेट अपने नाम किए।  बता दें कि सीरीज का पहला मैच विंडीज ने बेहद रोमांचक अंदाज में सिर्फ एक रन से जीता था। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल